Advertisement

 रोड मैप बनाने के लिए प्रशासन को दिए निर्देश

गंजबासौदा
जिला ब्यूरो संजीव शर्मा

 रोड मैप बनाने के लिए प्रशासन को दिए निर्देश

गंज बासौदा: केंद्रीय कृषि ग्रामीण विकास मंत्री और विदिशा रायसेन लोकसभा क्षेत्र के सांसद शिवराज सिंह चौहान का अपनी ऐतिहासिक विजय के बाद प्रथम नगर आगमन हुआ, लेकिन यह आगमन निराशा और मानवीय भूल के साथ हुआ। रेलवे स्टेशन से मानस भवन तक निकाली गई रैली में गंज बासौदा विधानसभा क्षेत्र और कुरवाई विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे, लेकिन यह देखा गया कि कार्यकर्ताओं से भीड़ दिखानी पड़ रही है। एक समय था जब चौहान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री थे और गंज बासौदा आते थे तो लश्कर चलता था, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। इसके अलावा, कृषि मंत्री को खुश करने के चक्कर में प्रशासन के द्वारा मानवीय भूल भी देखने को मिली, जिला प्रभारी मंत्री का नाम शिलान्यास पट्टिका पर दर्ज नहीं था। उक्त विकास कार्य गंज बासौदा नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा कराया जाना है। सांसद चौहान दो अहम मंत्रालय के मंत्री हैं लेकिन वह अपने विभाग की ही कोई योजना व सौगात लेकर नहीं आ पाए, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में निराशा देखी गई। उक्त आयोजन शिवराज सिंह चौहान के गंज बासौदा आगमन की असलियत को दर्शाता है और आम जनमानस यह पूछता है कि क्या यह आगमन वास्तव में एक ऐतिहासिक विजय का जश्न है या सिर्फ एक राजनीतिक उपाय है


गंज बासौदा का रोडमेप बनाने के लिए प्रशासन को दिये निर्देश
यह भी गजब हैं कि 1991 से 2005 तक सांसद और फिर मुख्यमंत्री बनने के अपने कार्यकाल में शिवराज सिंह चौहान ने गंज बासौदा के विकास के लिए कोई रोडमेप तैयार नहीं किया? विदिशा लोकसभा 2024 के चुनाव में गंज बासौदा विधानसभा क्षेत्र से 88000 हजार वोट से जीतने वाले चौहान जब वह शहर आए तब जाकर प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया है कि विकास का खाका तैयार करो। यह जानकारी चौहान ने स्वयं साझा की, और उनके बयान में चौकानें वाला अंश यह हैं कि विदिशा के विकास के बाद गंज बासौदा का विकास किया जाएगा। मतलब तत्काल राहत की कोई गुंजाइश नहीं हैं। चौहान के इस बयान के बाद पूरी विधानसभा में यह चर्चा आम हैं। क्या हम पांच साल खाली हाथ रहेंगे? सत्तापक्ष और विपक्ष के नेता इस बयान से हतप्रभ दिखे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!