Advertisement

ऊमरी गौशाला में गौ सेवकों द्वारा किया गया निरीक्षण, चार गाय मृत मिली

न्यूज़ रिपोर्टर शाका नामदेव गुना

ऊमरी गौशाला में गौ सेवकों द्वारा किया गया निरीक्षण, चार गाय मृत मिली
खबर गुना जिला मध्य प्रदेश से

गुना आज ऊमरी गौशाला में गौ सेवकों द्वारा निरीक्षण किया गया। इसमें चार गाय मृत अवस्था में मिली। एक गाय की इतनी बुरी हालत थी, की मृत गाय के ऊपर फेंक दिया गया था। जिंदा गाय को गौ सेवकों ने देखा। बहुत बुरी हालत थी। यह गौशाला स्व सहायता समूह के द्वारा चलाई जा रही थी। इन्होंने गौशाला के अंदर कोई व्यवस्था नहीं की। इस कारण गौ सेवक विवेक महाराज एवं सभी गौ सेवक कुछ देर के लिए अनशन पर बैठ गये। गुना जिले की एसडीएम शिवानी पांडे को सूचना दी गई।

उन्होंने नायब तहसीलदार खेमरिया एवं ऊमरी चौकी प्रभारी उत्तम सिंह कुशवाहा के द्वारा समझा देने के बाद अनशन खत्म कर दिया। और मृत गाय को जेसीबी द्वारा भूमिगत कराया गया। इस मौके पर गौ सेवक राम सिंह रजक, मोनू ओझा, अजय पंत, विवेक महाराज, भारत रघुवंशी, अंकित पाल, अमन धाकड़, राहुल पाल, पप्पू पाल, विशाल, अनोटिया, धर्मेंद्र कुशवाहा सभी गौ सेवक एवं आरक्षक मौजूद रहे। स्व सहायता समूह का संचालन सुनीता प्रजापति, एवं जानकी कुशवाहा के द्वारा किया जाता है।

विज्ञापन के लिए शाका भाई से संपर्क करें 8358 9440 72

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!