Advertisement

गोवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने कल सुसनेर नगर रहेगा पूर्णत बंद,

सत्यार्थ न्यूज़ /मनीष माली की रिपोर्ट

गोवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने कल सुसनेर नगर रहेगा पूर्णत बंद, नगरवासियों ने मुनादी कर की सहयोग की अपील

कल 2 सितम्बर सोमवार को सड़कों पर भटक रहे गोवंश को सालरिया गो अभ्यारण्य एवं क्षेत्र की गोशालाओ में सुरक्षित स्थान पर पहुंचाये जाने की मांग को लेकर नगरवासियों के द्वारा नगर बन्द कर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को ज्ञापन दिया जाएगा।

इसको लेकर आज रविवार की दोपहर में नगरवासियों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर इतवारीया बाजार से पूरे नगर में भृमण कर मुनादी के माध्यम से सभी से अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद करते हुए नगर बंद में सहयोग करने की अपील की है।

 

बंद के समर्थन में डेयरी दुकानों, होटल एवं किराना दुकान व सब्जी विक्रेताओ के साथ गई सभी प्रकार के दुकाने कल सुबह से ही शाम तक बन्द रहेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!