Advertisement

चंदौली में बच्ची की किडनैपर की सूचना निकली फर्जी,गहनता पूर्वक जांच के बाद अपहरण घटना असत्य पायी गई।

www.satyarath.com

रिपोर्टर शोएब की रिपोर्ट चन्दौली की रिपोर्ट 

चंदौली में बच्ची की किडनैपर की सूचना निकली फर्जी,गहनता पूर्वक जांच के बाद अपहरण घटना असत्य पायी गई।

www.satyarath.com

चंदौली : जिले के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत बहादुरपुर गांव में एक नाबालिक स्कूली बच्ची की किडनैपर की घटना सामने आई थी। जिस पर पीडीडीयू नगर सीओ आशुतोष ने जांच बैठाई, जब सीओ ने सीसीटीवी फुटेज व गहनता पूर्वक जांच किया तो अपहरण घटना असत्य पायी गई। जबकि बच्ची विद्यालय की बस से उतरकर अनजान गली में जाने के कारण रास्ता भटक गई थी। जलीलपुर चौकी अंतर्गत बहादुरपुर गांव की रहने वाली नौशाद खान की पुत्री, जो कक्षा चार में करीब 2 किलो मीटर दूर सेमरा रोड के एक निजी स्कूलों में पड़ती थी। वह रोजाना की तरह स्कूली बस से नाबालिक बच्ची घर जाने के लिए 21 अगस्त को पुलाव शहीद मजार पर उतरी। फिर बच्ची घर की गली में जाते समय अज्ञात बदमाशों ने जबरदस्ती बच्ची का मुंह दबाकर अगवा करने की घटना आई, इतना ही नहीं जब बच्ची पड़ाव चौराहे पर किडनैपर लेकर पहुंचे पड़ाव चौराहे पर किडनैपर लेकर पहुंचे थे की बच्ची ने सतर्कता दिखाते हुऐ बाइक से कूदकर जान बचाई थी। फिर बच्ची के परिजनों ने जलीलपुर चौकी पर अपहरण तहरीर दी, जिसपर पीडीडीयू नगर के क्षेत्राधिकारी आशुतोष ने जांच बैठाई। जांच में कुछ और ही घटना निकाल कर सामने आई, पुलिस ने चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज जांच किया तो अपहरण की घटना असत्य पायी गई। इस संबंध पीडीडीयू नगर सीओ आशुतोष ने बताया कि 21 अगस्त को अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति द्वारा अपहरण की सूचना प्रकाश में आयी थी। सीसीटीवी फुटेव व गहनता पूर्वक जाँच किया पाया गया तो घटना असत्य पायी गयी।सत्यता यह है कि बच्ची विद्यालय की बस से उतरकर अनजान गली में चली जाने के कारण रास्ता भटक गयी थी और घबराहट व भ्रमवश अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा अपहरण की गलत सूचना दी। जाँच में संदिग्ध व्यक्तियो व बच्ची से बयान लिया गया तो घटना असत्य व निराधार पायी गयी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!