Advertisement

सूचना के अधिकार में उच्च कार्य करने पर पत्रकार सत्येंद्र चौहान सम्मानित

रिपोर्टर राहुल सिंह चौहान धार मध्यप्रदेश

सूचना के अधिकार में उच्च कार्य करने पर पत्रकार सत्येंद्र चौहान सम्मानित

 

धार – सूचना के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत कार्य करने पर मध्य प्रदेश राज्य सूचना आयोग के द्वारा धार जिले के राजगढ़ नगर से सत्येंद्र सिंह चौहान सम्मानित किया गया
आपको बता दें कि राज्य सूचना आयोग के द्वारा मध्य प्रदेश के इंदौर संभाग के अंतर्गत आने वाले धार जिले के राजगढ़ नगर के वरिष्ठ पत्रकार साथी सत्येंद्र सिंह चौहान को सूचना के अधिकार अधिनियम में कार्य करने पर सम्मानित किया गया है

यह सम्मान उनको उनके द्वारा विगत सात आठ वर्षो से लगातार सूचना के अधिकार अधिनियम के द्वारा अधिकारियों पर जानकारी के दौरान कमी पाए जाने पर जो कार्रवाई हुई या यों कहे कि जिन अधिकारियों का समय मान वेतन वृद्धि रोकने के साथ-साथ दंडात्मक कार्रवाई भी करवाई गई जिसमें राज्य सूचना आयोग के द्वारा मध्य प्रदेश के इंदौर संभाग में राजगढ़ के सत्येंद्र सिंह चौहान को प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई
उक्त प्रशस्ति पत्र राज्य सूचना आयोग भोपाल के द्वारा संचालित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रदाय किया गया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!