Advertisement

समस्त हितग्राही वर्तमान माह का राशन उसी माह में करें प्राप्‍त

समस्त हितग्राही वर्तमान माह का राशन उसी माह में करें प्राप्‍त

संवाददाता बलबीर योगी
 गुना

शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशन में लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत सम्मिलित पात्र परिवारों को प्रतिमाह वितरित खाद्यान्न के डाटा का मिलान के लिये मैपर्स रिपोर्ट की संशोधित स्टैण्डर्ड आपरेडिंग प्रोसिजर (sop) निर्धारित की गई है। जिसके अनुसार आवंटन माह (1 से 30 तारीख तक) में पात्र परिवारों को खाद्यान्न वितरण की समय सीमा निर्धारित की गई है। वर्तमान में शासन द्वारा विगत माह का राशन वितरण (कैरी फारवर्ड) बंद कर दिया गया है समस्त हितग्राही वर्तमान माह का राशन वर्तमान माह में प्राप्त करें अगले माह वितरण होने वाले राशन में पिछले माह का राशन वितरण नहीं किया जा सकेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!