Advertisement

बाराबंकी : शिक्षिका की मनमानी ग्रामीणों ने विद्यालय में ताला।

• ग्रामीणों का प्रदर्शन, शिक्षिका निलंबित।

रिपोर्टर ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार यूपी बाराबंकी सत्यार्थ न्यूज़ 

● शिक्षिका की मनमानी ग्रामीणों ने विद्यालय में ताला बंद कर किया था प्रदर्शन।

बाराबंकी कोठी। विकास खंड सिद्धौर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेषपुर हकीम की प्रधानाध्यापिका अक्सर समय से विद्यालय नहीं आतीहैं। शुक्रवार को फिर प्रधानाध्यापिका के न आने पर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने स्कूल में ताला बंद कर जोरदार प्रदर्शन किया। मामला संज्ञान में आने पर बीईओ द्वारा इसकी जांच की गई। जिसमें आरोप सही पाया गया। बीईओ की जांच रिपोर्ट आने पर बीएसए ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय की प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया।

ग्रामीणों ने विद्यालय में ताला बंद कर किया था प्रदर्शन सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेषपुर हकीम में पंजीकृत 35 बच्चों के शिक्षणकार्य के लिए प्रधानाध्यापिका अनामिका पाल के साथ सहायक अध्यापक संदीप व अशोक कुमार समेत चपरासी सुशील नियुक्त हैं। उक्त विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रोजाना देर से आती या फिर नदारद रहती हैं। जिसे लेकर विद्यालय का शिक्षण कार्य भी प्रभावित होता है। काफी दिनों से प्रधानाध्यापिका की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी थी। कई बार ग्रामीणों ने इसकी शिकायत भी की। मगर कोई असर नहीं हुआ। शुक्रवार को फिर प्रधानाध्यापिका समय पर विद्यालय नहीं पहुंची। फिर क्या था स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। दर्जनों ग्रामीण विद्यालय पहुंचे और उसमें ताला बंद करवाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!