Advertisement

चंदौली : जिला मे नाबालिक बच्ची ने सतर्कता दिखाकर किडनैपर से बचा ली अपनी जान।

www.satyarath.com

रिपोर्टर शोएब की रिपोर्ट चन्दौली

जिला मे नाबालिक बच्ची ने सतर्कता दिखाकर किडनैपर से बचा ली अपनी जान।

www.satyarath.com

चंदौली: जिले के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत बहादुरपुर गांव में बुधवार की दोपहर मोटर- साइकिल सवार किडनैपर ने एक नाबालिक बालिका को मुंह दबाकर मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। हालांकि बच्ची ने सतर्कता दिखाते हुए बाइक से कूद कर जान बचाई, स्थानीय लोगों ने बच्ची को नजदीकी पुलिस चौकी ले गए, इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जलीलपुर चौकी अंतर्गत बहादुरपुर गांव की रहने वाली कक्षा 4 की बच्ची करीब 2 किलोमीटर दूर सेमर रोड के एक निजी स्कूलों में पढ़ती है। रोजाना की तरह स्कूली बस से नाबालिक बच्ची घर जाने के लिए पुलाव शहीद मजार पर उतरी, फिर घर की गली में जाते ही अज्ञात एक बाइक पर दो युवक जबरदस्ती बच्ची का मुंह दबाकर अगवा कर बाइक पर बिठाया। जैसे ही पड़ाव चौराहे पर किडनैपर पहुंचे थे कि बच्ची ने सतर्कता दिखाते हुए बाइक से कूद कर जान बचायी।बच्ची को रोड पर रोता देख स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचे और नाबालिक बच्ची को नजदीकी पुलिस चौकी ले गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन चोरी और छीनाझपट बढ़ती जा रही है, जिसके कारण इलाके में कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है। एक महीना पहले भी बहादुरपुर गांव में एक नाबालिक छात्र के साथ ऐसी घटना हुई थी। पुलिस ने इन पर कभी कोई सख्त एक्शन नहीं लिया, जिसके कारण किडनैपर हौसले बुलंद है। जिसका नतीजा आज फिर एक नाबालिक बच्ची को किडनैप करने में नाकाम रहे हैं। हालांकि ऐसी घटना को चंदौली के पुलिस अधीक्षक को ध्यान देना चाहिए।इस संबंध में पीडीडीयू नगर सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई है जांच की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!