Advertisement

बाराबंकी : भाई ने नहीं लिया शव तो पूर्व विधायक ने कराई अंत्येष्टि।

• भाई ने नहीं लिया शव तो पूर्व विधायक ने कराई अंत्येष्टि।

रिपोर्टर ब्यूरो चीफ “मुकेश कुमार” यूपी बाराबंकी सत्यार्थ न्यूज़ 

 

बरकबंकी कोठी। छह माह पहले भाई से हुए विवाद बाद एक बुजुर्ग घर छोड़कर असंद्रा थाना क्षेत्र के नईसड़क तिराहा स्थित हनुमान मंदिर पर रहने लगा। शनिवार देर रात उसका शव मंदिर के पास ही पड़ा मिला। पूर्व विधायक की सूचना पर पुलिस ने जांच की। उसके भाई को सूचित किया लेकिन भाई ने शव लेने से इनकार कर दिया। रविवार सुबह बगैर पीएम के स्थानीय लोगों सहयोग से पूर्व विधायक ने नैपुराघाट पर शव का अंतिम संस्कार करा दिया। असंद्रा थाना क्षेत्र के रंजीतपुर गांव निवासी रामचंदर तिवारी के दो पुत्र वेद प्रकाश तिवारी व रामकुमार तिवारी हैं। उनकी मौत के बाद दोनों अपने-अपने हिस्से की संपत्ति बेचकर हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के संतोषपुर गांव में जाकर बस गए। छह माह पहले दोनों भाइयों में हुए विवाद बाद वेद प्रकाश तिवारी (60) नई सड़क पर पूर्व सांसद रामसागर रावत के आवास के पास स्थित हनुमान मंदिर पर आकर रहने लगे थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!