Advertisement

बाराबंकी : जहांगीराबाद इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बाराबंकी में स्वतंत्रता दिवस 2024 बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।

www.satyarath.com

ब्यूरो चीफ “अजय कुमार सिंह” की रिपोर्ट 

सत्यार्थ न्यूज

बाराबंकी 

दिनांक : 16/08/2024

• जहांगीराबाद इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बाराबंकी में स्वतंत्रता दिवस 2024 बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

बाराबंकी : जहांगीराबाद इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बाराबंकी, में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2024) बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथि बाराबंकी सदर विधायक माननीय सुरेश यादव जी द्वारा झंडारोहण किया गया और उपस्थित सभी अतिथिगण शिक्षक शिक्षिकाओं कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान गाया गया।मुख्य अतिथि माननीय सुरेश यादव ने कहा कि जिस तरह हमारे महापुरुषों ने हमें आज़ादी दिलाई और अब हमें कुछ देने का समय है देने का मतलब यह नहीं है कि हम आर्थिक मदद करे बल्कि हम प्रेम देकर आपसी भाईचारा बनाकर शिक्षा देकर बेसहारा को सहारा देकर अपने देश और समाज को प्रगति के पथ पर और आगे बढ़ा सकते है।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

संस्थान के डायरेक्टर श्री संदीप सिंह मेजर जनरल रिटायर्ड ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये दी तथा छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम भाग्यशाली है जो स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे है हम इसलिए स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाते कि हम आज़ाद है बल्कि हमें उन वीर शहीदों को याद करना है जिनकी कुर्बानियों ने हमें आज़ादी दिलाई।

इस अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्ति गीत व नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर अकादमिक हेड डॉ ऐ के मिश्रा ने सभी उपस्थित अतिथिगण एवं रजिस्ट्रार श्री मसर्रत अली खान प्रिंसिपल इंजीनियर डॉ नूरुल इस्लाम प्रिंसिपल फार्मेसी डॉ अमित शर्मा प्रशासनिक अधिकारी श्री अब्दुल नावेद एच आर श्री एम् ऐ सिद्दीकी समेत तमाम शिक्षक शिक्षिकाओं और विद्यार्थिओं का आभार और धन्यवाद किया।

मो० अरशद 

जनसम्पर्क अधिकारी

जहांगीराबाद इंस्टि०

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!