रिपोर्टर राहुल वर्मा की रिपोर्ट झांसी , उत्तर प्रदेश
दिनांक : 16/08/2024
• नगर पालिका परिषद बरूआ सागर की बोर्ड बैठक हुई संपन्न।
बरूआ सागर (झांसी) शुक्रवार को पालिका सभाकक्ष में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया जिसमे नगर के विकास संबंधी विभिन्न प्रस्ताव पर विचारोपरांत स्वीकृति प्रदान की गई।
प्रमुख प्रस्तावों में पिछली बोर्ड बैठक की कार्यवाही की पुष्टि पर विचार, मकान स्वामित्व परिवर्तन की स्वीकृति पर विचार, रक्षाबंधन पर्व पर तालाब बांध पर दंगल, निशानेबाजी प्रतियोगिता के आयोजन की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति पर विचार, दाखिल खारिज शुल्क वृद्धि पर विचार, वार्ड क्रमांक 05 मोहल्ला इंदीवर नगर, मोहल्ला घसायपुरा, मोहल्ला मतवाना जुगयाना, मोहल्ला अयोध्या की टौरिया में पालिका द्वारा निर्मित पंप हाउस से पेयजल आपूर्ति पर विचार, पुरानी सब्जी मंडी सुपर मार्केट में पालिका की खाली भूमि पर सीसी ब्लॉक बिछाए जाने पर विचार, सहित अन्य प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
बैठक में पालिका अध्यक्ष सुशीला कुशवाहा, अधिशाषी अधिकारी सर्वेश कुमार, पार्षद भीम अहिरवार, रजनी बाल्मिकी, जितेंद्र आर्या, आरती वंशकार, राहुल सिंह, संतोष कुमार, विजय कुमार दुबे, रागनी कुशवाहा, सुनीता कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, भगवती कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, दिनेश सेन, नरेश साहू, सरस्वती असटया, कमलेश कुमार कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, कुंती देवी कुशवाहा, प्यारेलाल रायकवार, कमलेश कुमार साहू, राज कुमार यादव, भागीरथ कुशवाहा, सीमा कुशवाहा, पूजा कुशवाहा, संदीप बिरथरे एवं पालिका लिपिक अमोक श्रीवास्तव, राम स्वरूप अहिरवार, कपूर सिंह कुशवाहा, अशोक कुशवाहा उपस्थित रहे।
Leave a Reply