रिपोर्टर -घनश्याम सिंह यादव की रिपोर्ट चंदौली उत्तर प्रदेश
• सब्जी में छिपाकर बिहार की ओर जा रही शराब।

स्थान – ककरैत चेकपोस्ट
दिनांक 13/08/2024
चंदौली जिले में कंदवा थाना पुलिस टीम व स्वाट-सर्विलांस टीम द्वारा यूपी-बिहार की अन्तर्राजीय सीमा पर चेकिंग के दौरान 934 लीटर अवैध शराब के साथ 1 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। कंदवा पुलिस टीम को ककरैत पुलिस चेक पोस्ट के पास नहर पुलिया से चेकिंग के दौरान यह सफलता मिली है।
बताया जा रहा है कि जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध एवं अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने तथा अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर राजेश राय के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कन्दवा हरिनारायण पटेल मय हमराह द्वारा दिनांक 12-13 अगस्त 2024 की रात्रि में मुखबिर की सूचना के आधार पर अन्तर्राजीय सीमा ककरैत पुलिस चेकिंग पोस्ट के पास नहर पुलिया से एक अभियुक्त को पिकअप वाहन में सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाई गयी कुल 106 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा। इसमें कुल मात्रा 934.92 लीटर शराब थी और गाड़ी के 2 फर्जी वाहन नम्बर प्लेट भी थे, जिसे बरामद करते हुये तस्कर क गिरफ्तार किया गया। इसकी गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 33/2024 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बी0एन0एस0 व 60/63 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की प्रचलित है।
















Leave a Reply