Advertisement

गाजीपुर : हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक पूरे देश में चलाया जाएगा।

www.satyarath.com

• हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक पूरे देश में चलाया जाएगा।

www.satyarath.com

गाजीपुर। जखनिया तहसील क्षेत्र मे आज हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत शिव मंदिर जखनिया से भुड़कुड़ा मठ तक बाइक रैली जुलूस निकालकर देश को स्वतंत्र कराने वाले लोगों को नमन किया गया। और उनको विनम्र श्रद्धांजलि दी गई, साथ ही लोगों से अपील किया गया स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाएं तथा 13 से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक अपने घरों पर तिरंगा जरूर फहराएं। उक्त अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आज से हर घर तिरंगा अभियान शुरू हो गया। हर घर तिरंगा अभियान 15 अगस्त तक पूरे देश में चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। जिस देश के नागरिकों मे देश के प्रति समर्पण और आस्था रहती है, वो देश शक्तिशाली और तरक्की करता है और आने वाले खतरों से निपटने के लिए तैयार रहता है। उन्होंने कहा इस साल, इस पहल में देश भर में 200 से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा अभियान को और बढ़ावा देने के लिए जनप्रतिनिधि व पार्टी कार्यकर्ताओ की भागीदारी वाली तिरंगा बाइक रैली हर विधानसभा मे आयोजित की जाएगी। गाजीपुर लोकसभा के प्रत्याशी रहे पारसनाथ राय ने कहा हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय गौरव और एकता की नई भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराने और झंडे के साथ एक सेल्फी क्लिक कर इसे harghartiranga.com पर अपलोड करने का आग्रह किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में यह अभियान शुरू किया था। तब 23 करोड़ से अधिक घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और 6 करोड़ लोगों ने ध्वज के साथ अपनी सेल्फी harghartiranga. com पर अपलोड की। 2023 में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 10 करोड़ से अधिक सेल्फी अपलोड की गईं। इसबार ये संख्या और बढ़ेगी। तिरंगा यात्रा के दौरान अम्बेडकर पार्क भुड़कुड़ा मे महामानव संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। लोग देश भक्ति के नारों और संगीत मे डूबे रहें और स्वतंत्रता दिवस को “महापर्व” के रूप मे मनाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, मनोज यादव, अंकित, शैलू सिंह, राहुल चौरसिया, आदि लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!