• झांसी में छापे जा रहे थे नकली नोट, आनंद व नीलू गिरफ्तार, पुलिस को मास्टरमाइंड की तलाश, प्रिंटर-स्कैनर।
झांसी स्टेशन पर आनंद कुमार साहू और नीलू साहू नाम के दो बदमाशों को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया, एसपी जीआरपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह दोनों काफी लंबे वक्त से अपने घर पर स्कैनर प्रिंटर के माध्यम से नकली नोट छाप रहे थे, मुखबिर खास की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया, एक तरफ जहां उनकी अपराधिक हिस्ट्री खंगाली जा रही है तो दूसरी तरफ यह पता लगाया जा रहा है कि इन लोगों के द्वारा नोट कहां-कहां चलाए जाते थे।
Leave a Reply