Advertisement

सहारनपुर जिले के थाना सदर बाजार प्रभारी सुबे सिंह ने आज अपनी एक बडी पुलिस टीम के सहयोग से अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश किया।

www.satyarath.com

प्रदीप शुक्ल

सहारनपुर जिले के थाना सदर बाजार प्रभारी सुबे सिंह ने आज अपनी एक बडी पुलिस टीम के सहयोग से अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश किया।

www.satyarath.comजिसमें पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एवम दबिश देते हुए इस वाहन चोर गैंग के 7 सदस्यों को गिरफतार किया है, जबकि इस गैंग के 3 सदस्य मौका पाकर फरार हो गये, जिनकी तलाश में पुलिस अपना काम तेजी के साथ कर रही है और यही नही जिनके कब्जे से पुलिस ने 10 चोरी की बाईकें बरामद की,जिनमे बिना नम्बर प्लेट वाली दो मोटर साइकिले भी शामिल रही। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गांव सांचलू थाना रामपुर मनिहारान निवासी पराग पंवार ने 22 जुलाई 2024 को थाना सदर बाजार प्रभारी सुबे सिह को अपनी बाईक चोरी होने की एक लिखित तहरीर दी, जिसके तुरंत बाद इंस्पेक्टर सुबे सिह ने कई पुलिस टीमों का गठन कर इस वाहन चोर गैंग की तलाश में लगा दी तथा स्वम भी अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ इस गैंग की तलाश में जुट गए।आज चैकिंग पर निकले इंस्पेक्टर सुबे सिंह को सूचना मिली कि वाहन चोर गैंग के चार सदस्य नवादा रोड से गुजरने वाले हैं कि तभी इंस्पेक्टर सुबे सिंह एक बडी पुलिस टीम के साथ नवादा रोड की और निकल लिए, जहां पर पहुंची पुलिस टीम ने सामने से दो बाईकों से आ रहे चार संदिग्धो को रूकने का इशारा किया और जब वह नहीं रूके तो इनका पीछा कर पुलिस टीम ने इन सभी को चोरी की दो बाईकों के साथ धर दबोचा।गिरफ्तार अभियुक्तो राहुल पुत्र संदीप निवासी ग्राम अहमदपुर थाना रामपुर मनिहारान, सागर पंवार उर्फ सावन पुत्र स्व. सुरेन्द्र निवासी ग्राम पिलखनी थाना रामपुर मनिहारान, रोहित कुमार पुत्र सुभाष निवासी ग्राम बागाखेडी थाना रामपुर मनिहारान एवम दीपक पुत्र गोपीचंद निवासी ग्राम पहासू थाना रामपुर मनिहारान की निशानदेही पर गांव फतेहपुरजट्ट रोड पर बंद पड़े ईंट के भट्टे स्थित अलग अलग कमरो से 8 और चोरी की बाईकें बरामद कर ली। जिनकी निगरानी कर रहे आंसू पुत्र आबिद निवासी ग्राम मोहनपुर गाड़ा थाना रामपुर मनिहारान, दीपक कश्यप पुत्र भागमल व मोहित कश्यप पुत्र बिट्टू दोनों ही निवासी ग्राम भांकला थाना रामपुर मनिहारान को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि इनके तीन साथी मोके का फायदा उठाकर फरार हो गये, जिनकी तलाश जारी है। इन वाहन चोरों के कब्जे से 10 चोरी के वाहन पकड़े जिनमे 2 बिना नम्बर प्लेट लगे दुपहिया वाहन शामिल थे।

प्रदीप शुक्ल

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!