Advertisement

Pooja khedekar लापता

पठानकोट पंजाब: रिपोर्ट समीर गुप्ता ब्यूरो चीफ —  महाराष्ट्र से विवादित ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर पिछले पांच दिनों से लापता हैं। उनका फ़ोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है और उनके बारे में कोई जानकारी प्राप्त नही हो रही है। गौरतलब है कि अपनी ट्रेंनिग के दौरान उन पर अनुचित ढंग से अपनी मांगों को मनवाने का आरोप है, उनके द्वारा अपने सहयोगी अफसर के केबिन पर कब्जा करने की शिकायत है और इसके अलावा निजी वाहन पर लाल बत्ती लगाने का भी आरोप सिद्ध हुआ। इसके बाद के खुलासे बहुत ही सनसनी पैदा करने वाले सामने आए। आरोप है कि पूजा खेडकर ने तय सीमा से अधिक बार UPSC exam दिया, इसके अलावा अपनी पहचान यानी कि फोटो, मोबाइल नं, ईमेल आईडी, माता पिता का नाम, पता इत्यादि बदला जोकि परीक्षा नियमों की बहुत बड़ी उल्लंघना है। पूजा खेडकर द्वारा अपनी विकलांगता संबंधी बनाए गए मेडिकल सर्टिफिकेट पर भी प्रश्नचिन्ह है और साथ ही उनके द्वारा ओबीसी कैटिगरी का अनुचित लाभ लेने का भी आरोप है। इन पर संज्ञान लेते हुए यूपीएससी ने उन पर दिल्ली में FIR दर्ज कराई है और साथ ही उनको निर्देश दिए गए कि वे अपनी ट्रेंनिग को छोड़कर मंसूरी लाबासना एकेडमी में 23 July तक रिपोर्ट करें। लेकिन पूजा खेडकर IAS Academy मंसूरी नही पहुंची हैं और उनकी लोकेशन भी ट्रेस नही हो रही है। एक पुराने मामले को लेकर पूजा खेडकर की मां को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है और उनके पिता पर भी कानून का शिकंजा कस रहा है। माना जा रहा है कि पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के डर को लेकर पूजा खेडकर लापता हैं। ऐसे में उनकी नौकरी पर ख़तरे के बादल मंडरा रहे हैं और इस पूरे विवाद को लेकर UPSC, DoPT और IAS Academy मंसूरी की भूमिका भी शक के दायरे में है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!