भरखनी में अधेड़ के ऊपर मौत बन कर गिरी पीपल की डाल, पुलिस ने पीएम को भेजा शव
हरदोई : पाली थाना क्षेत्र के भरखनी गांव में एक अधेड़ के ऊपर पीपल की डाल टूटकर गिर गई, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया, आनन-फानन में परिजन अधेड़ को पाली पीएचसी ले आए जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पाली थाना क्षेत्र के भरखनी राम निवासी रामू उर्फ रम्मू पुत्र चेतराम कश्यप ने बताया कि उसका भाई राम रतन मंगलवार शाम को किसी काम से जा रहा था, तभी अकस्मात पीपल की दाल टूटकर उसके ऊपर गिर गई। परिजन रामरतन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाली ले आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पाली थाने के प्रभारी निरीक्षक आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के भाई रामू उर्फ रम्मू द्वारा दी गई लिखित सूचना के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Leave a Reply