Advertisement

अयोध्या,एडमिशन कराने आए छात्र को बेखौफ युवकों ने पीटा पिस्टल के बट सहित हॉकी एवं डंडों से की जमकर पिटाई

www.satyarath.com

संतोष कुमार पाण्डेय
सत्यार्थ न्यूज़ अयोध्या
24/07/2024
अयोध्या,एडमिशन कराने आए छात्र को बेखौफ युवकों ने पीटा पिस्टल के बट सहित हॉकी एवं डंडों से की जमकर पिटाई

 

www.satyarath.com

युवक को पीट-पीटकर किया मरणासन्न
अयोध्या: कुमारगंज थाना क्षेत्र स्थित एक विद्यालय में प्रवेश लेने आए 12वीं के छात्र को अगवा कर बर्बरता पूर्वक पिटाई किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मरणासन्न अवस्था में छात्र को इलाज के लिए संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचाया। मामले में पीड़ित छात्र ने आधा दर्जन युवकों के खिलाफ पिस्टल के बट एवं हॉकी तथा डंडों से मार पीटकर घायल किए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा कायम किए जानेमामले में पीड़ित छात्र ने आधा दर्जन युवकों के खिलाफ पिस्टल के बट एवं हॉकी तथा डंडों से मार पीटकर घायल किए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा कायम किए जाने हेतु तहरीर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र के सराय बग्घा तौधिकपुर गांव निवासी अभिषेक सिंह पुत्र तरुन भान सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि मैं अपने साथी शिवांश सिंह निवासी पिठला के साथ स्कूल में एडमिशन कराने गया था। वहां से लौट रहा था तभी आदर्श सिंह पुत्र दशरथ सिंह, शुभम मिश्रा पुत्र राम बहादुर मिश्रा, विकास सिंह पुत्र बलदेव सिंह, पुष्पेंद्र सिंह पुत्र शंकर सिंह निवासीगण डोभियारा, शिवम सिंह पुत्र हरिहर सिंह निवासी जरई कला थाना हलियापुर जनपद सुल्तानपुर ने स्कूल के पास ही पकड़ लिया और बिना कोई कारण बताए मारना पीटना चालू कर दिए। इसके बाद वह जान बचाकर इटौंजा की तरफ भागा। तब तक उपरोक्त लोगों ने भी पीछा कर लिया और जंगल के पास उसे हॉकी डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। युवक ने आरोप लगाया है कि पिस्टल के बट से कई जगह मारा पीटा है। जिससे दोनों हाथ और पैर टूट गए हैं। प्रभारी निरीक्षक थाना कुमारगंज रतन सिंह ने बताया कि मामले में पीड़ित युवक की तहरीर पर मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। हालांकि अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, फिलहाल गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!