Advertisement

कौशाम्बी : चाची का कातिल बन बैठा भतीजा, धारदार गड़ासा से कर दिया कत्ल।

चाची का कातिल बन बैठा भतीजा, धारदार गड़ासा से कर दिया कत्ल।

• चरवा के समसपुर में हुई वारदात, गांव में सनसनी।

तिल्हापुर, कौशाम्बी। चरवा थाना अंतर्गत समसपुर गांव में रविवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। रिश्ते में भतीजा लगने वाले युवक ने ही चाची की धारदार गड़ासा से बेरहमी से कत्ल कर दिया। बड़ी बात तो तब हुई जब कातिल घटना को अंजाम देने के बाद आलाकत्ल के साथ चरवा थाना पहुंच गया। हालांकि पुलिस ने लिखा पढ़ी में जुट गई थी।

थाना क्षेत्र के ग्राम समसपुर निवासिनी संगीता देवी पत्नी कृष्ण कुमार उर्फ़ मोनू रैदास (30) रविवार की शाम को जब चारा काट रही थी तब भतीजा मनफूल पुत्र संतोष कुमार धारदार गड़ासा लेकर पहुंच गया। कहा जा रहा है कि जब तक महिला कुछ समझ पाती उसने हमला कर दिया। खून से रक्तरंजित महिला की कुछ देर बाद मौत हो गई। उधर कातिल गड़ासा के साथ थाना पहुंच गया। हालांकि पुलिस आनन फानन घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं गांव से छन कर आ रही चर्चाओं पर जाएं तो कहा जा रहा है कि परिवारिक विवाद चल रहा था। हालांकि पुलिस भी इसी ओर अपनी जांच की दिशा कर रही थी। बहरहाल पूरे प्रकरण की सच्चाई क्या यह तो पुलिसिया जांच के बाद स्पष्ट होगा। उधर घटना के बाद से गांव में सनसनी का माहौल व्याप्त रहा। चरवा थानाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। वहीं घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम का माहौल व्याप्त रहा।

रिपोर्टर “सत्य प्रकाश यादव” (सत्या) लक्ष्मनपुर म्योहर कौशाम्बी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!