Advertisement

सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक सोनभद्र व जिलाधिकारी सोनभद्र द्वारा संयुक्त रूप से तहसील घोरावल पर तहसील दिवस के अवसर पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं-

 

 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र व जिलाधिकारी सोनभद्र द्वारा संयुक्त रूप से तहसील घोरावल पर तहसील दिवस के अवसर पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं-

 

शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश-

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

आज दिनांक 22.07.2024 को तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सोनभद्र श्री बद्रीनाथ सिंह व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से तहसील घोरावल पर जन शिकायतों को सुना गया तथा तहसील दिवस के अवसर पर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया । साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके ।

इसी क्रम में जनपद के अन्य तहसील पर संम्बन्धित अधिकारियों द्वारा जन समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया गया ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!