Advertisement

सोनभद -अशासकीय विद्यालयों में धन उगाही को लेकर सपा छात्र सभा ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

अशासकीय विद्यालयों में धन उगाही को लेकर सपा छात्र सभा ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

आज दिनाँक- 22-07-2024 दिन – सोमवार को समाजवादी छात्र सभा द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपते हुए आशासकीय विद्यालयो मे छात्र – छात्राओ से विलंब शुल्क के नाम पर बड़े पैमाने पर हो रहे अवैधानिक रूप से हो रहे धन उगाही पर रोक लगाए जाने की तथा शिक्षण संस्थानों द्वारा विद्यार्थीयो व उनके अभीभावको पर विद्यालय द्वारा बताई गई दुकानों से ही कॉपी – किताब तथा विद्यालय की पोशाक की ख़रीद – दारी का दबाव बनाए जाने के रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही कराए जाने की मांग किया करते हुए जम कर नारे बाजी व प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी महोदय से त्वरित कार्यवाही की मांग किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाअध्यक्ष राम निहोर यादव जी ने कहा से शिक्षण संस्थान ज्ञान दीपक के समान हैं जिसके प्रकाश से हर विद्यार्थी का जीवन चमक उठता हैं, शिक्षा के मंदीर मे छात्रों का सर्वागींण विकाश होता हैं, संस्थानों मे हो रहे अवैधानिक कार्यो की हम घोर निंदा करते हैं। वही समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष पवन पटेल ने शिक्षण संस्थानो मे विद्यार्थीयो के साथ हो रहे इस अनैतिक व्यवहार से छात्रों का मानसिक तथा आर्थिक शोषण होता नज़र आ रहा। जो की छात्रहित विरोधी हैं। यदि जिला प्रशासन द्वारा उपरोक्त के रोकथाम हेतु कोई ठोस कदम नही उठाया जाता हैं तो छात्रहितो की रक्षा के लिए हम सब आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। कार्यक्रम में मौजूद रहने वालो में समाजवादी छात्र सभा जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र यादव, जिला सचिव साहिद अफरीदी, जिला सचिव विशाल पटेल, ओबरा नगर अध्यक्ष आशुतोष यादव, पंकज गोड़, छात्र नेता मुकेश यादव,धन्जय यादव, दीपक पटेल “दिलीप”, नौशाद खान, सुनील कुमार, धनजय यादव, शुभम पटेल, अखण्ड मौर्या, सुनील यादव शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!