Advertisement

झांसी, तिरपाल लगाकर करना पड़ा शव का अंतिम संस्कार, दबंग करना चाहता है शमशान घाट की जमीन पर कब्जा

रिपोर्टर राहुल वर्मा

झांसी, तिरपाल लगाकर करना पड़ा शव का अंतिम संस्कार, दबंग करना चाहता है शमशान घाट की जमीन पर कब्जा

www.satyarath.com झांसी, बरुआ सागर ग्राम पंचायत फुटेरा में एक शव को मुक्तिधाम में खुले में भारी बारिश के बीच दाह संस्कार करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं ग्रामीणों ने शीघ्र ही ग्राम पंचायत से मुक्तिधाम के टीन सैड निर्माण की मांग की है। ग्राम पंचायत फुटेरा के ग्रामीणों ने व्यवस्था पर आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि मुक्तिधाम का निर्माण नहीं होने से ग्राम के लोग किसी परिवार में मृत्यु हो जाने पर खुले में दाह संस्कार करने को जाते है जहां बारिश के मौसम में शव का दाह संस्कार करना मुसीबत बन जाता है,शोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर गत दिवस 18जुलाई को ग्राम में बारिश के बीच दाह संस्कार करने के लिये नंदलाल कुशवाहा निवासी जराय का मठ का शव ग्राम के लोग वहां ले गए जहां बारिश के चलते अंतिम संस्कार करने में भारी परेशानी का सामना करना प़ड़ रहा है। ग्रामीणों ने व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि ग्राम पंचायत से कई बार ग्राम के लोगों ने मुक्तिधाम के निर्माण टीन सैड निर्माण कराकर करने की मांग भी की उसके बाद भी आज तक ग्राम में दाह संस्कार के लिये ग्रामीणो को कोई भी सुविधा मुहैया नही कराई गई जिससे ग्रामीणजन ग्राम में मृत्यु होने के बाद अंतिम संस्कार करने के लिये आज भी परेशान हो रहे हैं। ग्राम प्रधान बल्ली कुशवाहा का कहना है कि उनके द्वारा ग्राम सभा की जमीन पर एक शव दाह हेतु टीन शेड का निर्माण विधायक निधि से कराया जाएगा। और शीघ्र ही यहां पर मुक्तिधाम का निर्माण कराने की व्यवस्था की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!