Advertisement

उन्नाव : उन्नाव आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे हादसा।

www.satyarath.com

उन्नाव आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे हादसा

www.satyarath.com

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या पांच हो गई। ‌क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ ने बताया कि छठे की भी हालत गंभीर है। जिसे हैलेट कानपुर रेफर किया गया है। घटना के समय स्कॉर्पियो दिल्ली से अयोध्या जा रही थी। ‌

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त में सभी मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। जिनमें वैभव पांडे निवासी नया बाजार अयोध्या, मनोज सिंह पुत्र समर बहादुर सिंह निवासी बिलासपुर नया बाजार अयोध्या, अरविंद कुमार सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी बिलासपुर नया बाजार अयोध्या शामिल है। जबकि घायलों में महेंद्र सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी रजवापुर थाना परशुरामपुर बस्ती आशीष कुमार पुत्र मिठाई लाल निवासी बिलासपुर थाना नया बाजार अयोध्या अनुज पांडे निवासी नया बाजार अयोध्या शामिल है।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव स्थित लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे में हुए दर्दनाक हादसे में तीन स्कार्पियो सवार की दर्दनाक मौत हो गई।‌ जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घटना के समय स्कार्पियो सवार दिल्ली से फैजाबाद जा रहे थे। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत्यु घोषित कर दिया। तीन अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे का है।

आज 18 जुलाई को शाम करीब 5:30 बजे के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 236 पर हुए दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें वैभव पांडे निवासी बीबीपुर थाना नया बाजार फैजाबाद के साथ दो अन्य अज्ञात की मौत हो गई। गाड़ी की रफ्तार इतनी अधिक थी कि तीन सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। स्कॉर्पियो की स्थिति देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। गाड़ी पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।

जबकि महेंद्र सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी रजवापुर थाना परशुरामपुर बस्ती, अभिषेक कुमार पुत्र मिठाई लाल निवासी बीबीपुर नया बाजार फैजाबाद और एक अन्य अज्ञात घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ ने बताया कि घटना के समय स्कार्पियो सवार दिल्ली से फैजाबाद जा रहे थे। रास्ते में अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो पलट गई।‌

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!