Advertisement

कार्यकर्ताओं के मेहनत और जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से तीसरी बार मोदी सरकार बनी-विनोद प्रजापति कार्यकर्ताओं ने अच्छा कार्य किया इस लिए चार लाख से ज्यादा मत मिले,अब 2027 के चुनाव में जुट जाएं-जिलाध्यक्ष यमुनापार

रिपोर्टर रावेंद्र केशरवानी ,रोहन  प्रयागराज उत्तर प्रदेश कार्यकर्ताओं के मेहनत और जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से तीसरी बार मोदी सरकार बनी-विनोद प्रजापति

कार्यकर्ताओं ने अच्छा कार्य किया इस लिए चार लाख से ज्यादा मत मिले,अब 2027 के चुनाव में जुट जाएं-जिलाध्यक्ष यमुनापार

बारा विधानसभा मतदाता अभिनन्दन समारोह सम्पन्न, मतदाताओं का माल्यार्पण करके किया गया अभिनंदन प्रयागराज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक अलौकिक शक्ति है जिसके बलबूते भाजपा ने 2014-2017-2019-2022 अब 2024 में पुनः तीसरी बार केन्द्र में मोदी सरकार बनाकर अपने शक्ति का उदाहरण दिया है। इलाहाबाद लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को विपक्षियों के द्धारा फैलाएं अफ़वाहों के वावजूद चार लाख से ज्यादा मत प्राप्त हुआ यह सामान्य नहीं है। इसके लिए हम जनता-जनार्दन और कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन करते हैं उक्त बातें मतदाता अभिनन्दन समारोह बारा के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष यमुनापार विनोद प्रजापति ने विधानसभा बारा के नागरिको एवं कार्यकर्ताओं को काम्या रिसार्ट मैदा रोड़ तिराहा में वृहस्पतिवार को सम्बोधित करते हुए कहीं। विनोद प्रजापति ने आगे कहा जो सरकार बनी है वह आप जैसे लाखों करोड़ों कार्यकर्ताओं के मेहनत से बनीं है, प्रदेश में पुनः एतिहासिक सीटों के साथ 2027 में आएंगे इसके लिए कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट जाएं। किसान मोर्चा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष रमाकांत विश्वकर्मा ने कहा हमारे देवी-देवता हमारे देवतुल्य कार्यकर्ता हैं। उनकी सक्रियता ही हमें अच्छे परिणाम देगें। इसलिए मेरें कार्यकर्ताओं ना तो झुकने की जरूरत है ना रुकने की जरूरत है। ब्लांक प्रमुख कौंधियारा इन्द्रनाथ मिश्र ने कहा आप कार्यकर्ताओं का लोहा दुनिया देख चुकीं हैं। अब मन को निराशा से बाहर निकालें। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया की जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने पदाधिकारियों संग दर्जनों मतदाताओ का माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया। इसी प्रकार बुधवार को कोरांव विधानसभा का अभिनन्दन समारोह खीरी में व वृहस्पतिवार को सायं करछना विधानसभा का वृजमंगल सिंह इंटर कॉलेज रामपुर करछना में सम्पन्न हुआ। अभिनन्दन समारोह का संचालन व अतिथियों का स्वागत विधानसभा बारा संयोजक जिला मंत्री कमलेश त्रिपाठी ने किया व आभार जिला संयोजक अशोक पाण्डेय ने व्यक्त किया। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, जिला मंत्री प्रकाश शुक्ल प्रचंड, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज गुप्ता,अनूसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष राजमणि पासवान, पिछला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष शिवप्रसाद केसरवानी,अखिलेश सिंह पटेल,जगत शुक्ला, शंकरलाल पांडेय आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी वेदेश दत्त पाण्डेय, कुलदीप सिंह पटेल,धर्मराज पाल, राजकुमार मिश्रा,नीरज केसरवानी, दिवाकर सिंह, सुनील प्रजापति, ऋषि मोदनवाल, पंकज सिंह,ज्योति कन्नौजिया, दिनेश प्रजापति, रामभूषण शुक्ला आदि के साथ भारी संख्या में आमजन व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!