Advertisement

कौशाम्बी-अधिशासी अधिकारी से पंगा लेना चेयरमैन मंझनपुर को पड़ा महंगा

अध्यक्ष के फर्जीबाड़े का हुआ खुलासा दर्ज हो सकता है मुकदमा

अधिशासी अधिकारी से पंगा लेना चेयरमैन मंझनपुर को पड़ा महंगा

चेयरमैन का निवास प्रमाण पत्र जिला अधिकारी ने दो दिन पहले निरस्त कर दिया

कौशाम्बी। नगर पालिका परिषद मंझनपुर के चेयरमैन बीरेंद्र फौजी का उप जिलाधिकारी कार्यालय मंझनपुर द्वारा 13 दिसम्बर 2022 को जारी किया गया सामान्य निवास प्रमाण पत्र जिला अधिकारी ने दो दिन पहले निरस्त कर दिया है बीरेंद्र फौजी ने मंझनपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में फर्जी तरीके से निवास प्रमाणपत्र हासिल कर चुनाव लड़ा था चेयरमैन बीरेंद्र फौजी अब नगर पालिका परिषद मंझनपुर क्षेत्र के निवासी नहीं है जिससे उनका निर्वाचन भी अवैध हो जाएगा

निवास प्रमाण पत्र में हेराफेरी कर फर्जी तरीके से नगर पालिका परिषद मंझनपुर में चेयरमैन का चुनाव लड़ने वाले वीरेंद्र कुमार फौजी भले ही नगर पालिका में अध्यक्ष का चुनाव जीत कर कुर्सी पर काबिल हो गए हैं लेकिन उनके द्वारा किए गए हेरा फेरी और धोखाधड़ी का खुलासा अब हो गया है फर्जी तरीके से निवास प्रमाण पत्र हासिल किए जाने के बाद शिकायत की जांच के बाद जिला अधिकारी ने निवास प्रमाणपत्र को अवैध करार दिया है चेयरमैन का निवास प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया गया है जिससे बीरेंद्र फौजी की मुसीबत बढ़ गई है एक ओर जहां अब उन्हें अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है वहीं बीरेंद्र फौजी पर धोखाधड़ी फ्राड का मुकदमा भी दर्ज होगा फर्जी निवास प्रमाण पत्र के जरिए अध्यक्ष बने वीरेंद्र फौजी के कार्यकाल में कराए गए करोड़ो रूपये के विकास कार्यो पर भी सवाल खड़े हो गए है।
सत्य प्रकाश यादव (सत्या)
म्योहर जनपद कौशांबी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!