न्यूज रिपोर्टर “विमल गुप्ता” कानपुर यूपी
08/07/24
जनपद कानपुर देहात (रूरा)
• प्रधानाध्यापक ने आर्ट और क्राफ्ट फिंगर पपेट से मनाया वनमहोत्सव।
• सुन्दर फिंगर पपेट बनाकर चहके नवप्रवेशित कक्षा 6 के बच्चे।

रूरा कानपुर देहात। बच्चों में पर्यावरण विषय के अंतर्गत वनों एवं वन्य जीवों के लिए आश्रय संवर्धन के लिए आर्ट कला और क्राफ्ट कला के द्वारा बच्चों को शैक्षिक सामग्री बांटकर फिंगर पपेट का निर्माण कराया गया। नव प्रवेशित बच्चे पहली बार आकर्षक फिंगर पपेट बनाकर मुदित नजर आए।इस अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय सिठमरा के प्रधानाध्यापक शनेन्द्र सिंह तोमर ने बच्चों को बताया कि भारत सरकार ने वृक्षारोपण को प्रोत्साहन देने एवं हरियाली संवर्धन के लिए वनों के त्यौहार के रूप में जुलाई के प्रथम सप्ताह में वन महोत्सव मनाने का शुभारंभ किया था हम सब को भी भीषण गर्मी से बचने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना ही चाहिए। इस अवसर पर सहायक अध्यापक पर्यावरण मित्र नवीन कुमार दीक्षित ने बच्चों को बताया वृक्ष 6 से 8 डेसिबल तक शोर का अवशोषण करते हैं तथा अनाच्छादित क्षेत्र का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक कम रहता है वन वातानुकूलन का कार्य करते हैं एक पेड़ हर दिन लगभग 230 लीटर ऑक्सीजन उत्सर्जित करता है जो लगभग सात लोगों के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन है फलदर वृक्षों की कटाई से वर्षा में कमी आई है।

इस अवसर पर छात्रा अंशिका,पलक, शालिनी आदि बच्चों और शिक्षकों ने वन महोत्सव पर अपने विचार व्यक्त किए।















Leave a Reply