• बेंगलुरु नर्सिंग कॉलेज में कांकसा की नर्सिंग छात्रा का फांसी से झूलता शव बरामद गांव में मातम।
पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना के गोपालपुर गांव की रहने वाली एक छात्रा का शव बेंगलुरु स्थित नर्सिंग कॉलेज के हॉस्टल में मिलने की सूचना के बाद गांव में परिजनों और ग्रामीणों में मातम पसर गया है।
मृतक छात्रा का नाम दीया मंडल (21) था। वह नर्सिंग के द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह बेंगलुरु के मदर टेरेसा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। इस घटना से इलाके में शोक छा गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि उनकी मां से शनिवार शाम 7:30 बजे फोन पर बात हुई। आधे घंटे के अंदर बेंगलुरु से दीया की एक दोस्त ने फोन किया और बताया कि दीया की मौत हो गई है। परिवार को समझ नहीं आ रहा था की ऐसा कैसे हो गया। निवासियों ने कहा कि दीया एक शांत, विनम्र और प्रतिभाशाली छात्रा थी। आगामी 27 नवंबर को चाचा की बेटी की शादी है। उनकी मां ने कहा कि उन्हें उस वक्त परीक्षा देकर घर आना था। परिजन इस बात से हैरान हैं कि नर्सिंग छात्रा ने आत्महत्या नहीं की बल्कि इसके पीछे कुछ और बात होगी। पीड़ित परिवार राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से घटना की उचित जांच का अनुरोध किया है। दीया की मां ने कहा कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। आउसग्राम के छोरा इलाके की एक छात्रा बेंगलुरु के दूसरे कॉलेज में पढ़ती है। परिवार का दावा है कि वह दीया को परेशान करती थी।
Leave a Reply