Advertisement

सोनभद्र : ऊंचडीह पीड़ित परिवार से मिलकर दिया न्याय दिलाने का भरोसा।

www.satyarath.com

ऊंचडीह पीड़ित परिवार से मिलकर दिया न्याय दिलाने का भरोसा।

www.satyarath.com www.satyarath.com

रिपोर्टर सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

 

सोनभद्र ऊंचडीह वायरल विडियो मामले में रविवार को सोनभद्र विचार मंच के नेता गिरीश पाण्डेय तथा घोरावल विधानसभा के पूर्व विधायक रमेश चंद्र दूबे ने पीड़ित परिवार के गांव ऊंचडीह पहुंचकर पीड़ित परिवार से की मुलाकात। नेता द्वय ने पीड़ित अमितेश पाण्डेय से घटना के बारे में पूरी जानकारी लेते हुए घटित अमानवीय घटना की निंदा करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा। नेता द्वय ने कहा कि अभियुक्तों पर जो धाराएं अभी तक लगीं हैं वो नाकाफी है। धारा बढ़ाने और आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई यदि जिला प्रशासन नहीं करता है तो आगे बड़ा आंदोलन सड़क पर उतरकर किया जायेगा। कह कि यदि ऐसी घटना पर कड़ी कार्यवाही करते हुए कड़ा संदेश नहीं दिया गया तो ऐसी घटनाएं गांव गांव देखने को मिलेगी भविष्य में इस मौके पर पीड़ित परिवार के सदस्यों के अलावा ऊंचडीह गांव प्रधान, सूर्य प्रकाश चौबे महंत ब्रम्ह बाबा आनंद शुक्ला जी ,मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष सत्यम पाण्डेय, उत्कर्ष पाण्डेय, राजा पाण्डेय, अनुपम तिवारी,सतीश पाण्डेय, चंद्र मोहन मिश्रा, मदन मोहन मिश्रा, निशांत पाण्डेय, वैभव पाण्डेय सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!