Advertisement

अदालत तक जाने की बात सुनकर महिलाओं ने शांत किया झगड़ा

शिवम सिंह 

नरैनी कोतवाली के नंदवारा गांव में दो महिलाओं ने आपस में किया था विवाद

बांदा। कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव में बेरी के पेड़ काटने को लेकर दो महिलाओं मे विवाद हो गया। एक महिला ने पुलिस को फोन करके सूचना दी। मौके पर महिला उप निरीक्षक स्नेहा सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर दोनों महिलाओं को समझने का प्रयास किया लेकिन वह दोनों महिलाएं लड़ाई झगड़े में आमादा थी। उन दोनों महिलाओं को कोतवाली लाकर पूछताछ की गई। जानकारी लेने के बाद ऐसा प्रतीत हुआ कि लड़ाई झगड़े की प्रबल संभावना है। दोनों महिलाओं को महिला उप निरीक्षक ने नए कानून की जानकारी दी। बताया कि 151/ 107 /116 सीआरपीसी की जगह अब आपको बीएनएसएस की धारा 170/ 126 / 135 मे चालान उपजिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। उक्त महिलाओं का शांति भंग में चालान करने के बाद उप जिला मजिस्ट्रेट विकास यादव ने भी संगीता और सीता को नए कानून के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह कानून सभी पर प्रभावी है। लड़ाई झगड़े से परहेज करें एवं किसी हालत में शांति भंग न होने दे। संगीता और सीता ने बताया कि हमें यह पता नहीं था कि हमें कोतवाली से न्यायालय तक जाना पड़ सकता है। हम अपना विवाद सुलझा लेंगे।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!