Advertisement

कौशाम्बी उपजिलाधिकरी और सीओ ने की थाने मे बैठक! मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष पश्चिम शरीरा ने लोगों से की सहयोग की अपील!

कौशाम्बी-

कौशाम्बी उपजिलाधिकरी और सीओ ने की थाने मे बैठक! मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष पश्चिम शरीरा ने लोगों से की सहयोग की अपील!

मोहर्रम को लेकर सोमवार को पश्चिम शरीरा थाना पुलिस थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शांति समिति के सदस्यों के अलावे प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया। सर्वप्रथम थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने सदस्यों से मुहर्रम को लेकर जानकारी हासिल की और लोगों से शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने का अपील की। मोहर्रम को लेकर उपस्थित लोगों ने थानाध्यक्ष को अपने अपने क्षेत्र के बारे में जानकारी दी।थानाध्यक्ष ने शांति समिति की बैठक में कहा कि मोहर्रम पर्व का एक विशेष महत्त्व है, इसलिए मोहर्रम पर्व को शांति ढंग से संपन्न कराने के लिए क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, पंचायत प्रतिनिधियों का दायित्व बनता है। शांति समिति की बैठक के दौरान पुलिस थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने मॉब लॉन्चिंग की रोकथाम को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर मौजूद रहे नगर पंचायत पुरब पश्चिम शरीरा के लोग मौजूद रहे!

**सत्य प्रकाश यादव (सत्या)
मंझनपुर कौशाम्बी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!