Advertisement

धूमधाम से मनाई गई दानवीर भामाशाह की जयंती

शिवम सिंह

 कलेक्ट्रेट के महर्षि बामदेव सभागार में हुआ आयोजन

बांदा। शनिवार को संस्कृति विभाग एवं राज्यकर विभाग तथा जिला प्रशासन के सहयोग से दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट के महर्षि बामदेव सभागार में व्यापारी कल्याण दिवस का बृहद रूप से कार्याक्रम नगरपालिका अध्यक्षा मालती बासू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ दानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यकम में सम्बोधित करते हुए मालती बासू ने कहा कि महाराण प्रताप के संकट के समय भामाशाह जी ने अपना सभी कुछ न्यौछावर कर राष्ट्रहित में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया। आज उनकी जयंती को हम लोग व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने सभी व्यापारियों से राष्ट्र व समाज डित में भामाशाह जी के सिद्धान्तों को अपनाते हुए लोगों की सहायता करनी चाहिए।कार्यक्रम में प्रभा गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गतवर्ष भामाशाह जी के जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी। उसी के अनुरूप इस कार्यक्रम का आयोजन व्यापारियों को सम्मानित करने के लिए किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियों के कल्याण के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है तथा मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा के द्वारा दुर्घटना में किसी व्यापारी की मृत्यु होने पर रू0 10 लाख की सहायता प्रदान की जाती है। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों संतोष कुमार गुप्ता राजकुमार राज भी सम्बोधित करते हुए कहा कि दानवीर भामाशाह का जन्म राजस्थान में मेवाड के सादडी गॉव में ओसवाल जैन परिवार में हुआ था। वह बहुत बड़े दानी के रूप में प्रसिद्ध हुए हैं। व्यापारी राष्ट्रहित में सामाजिक कार्यों यौ में में सहयोग प्रदान करते है और व्यापार कर के रूप में सरकार को राजस्व भी देते हैं। अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि दानवीर भामाशाह ने दूजों की भलाई के लिए जीवनभर दान किया। उन्होंने कहा कि भामाशाह जी से प्रेरणा लेते हुए दान का भाव राष्ट्र व समाज हित में करना चाहिए। कार्यक्रम में विभिन्न व्यापरियों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया जिसमें अशोक कुमार गुप्ता,डॉ० नरेन्द्र गुप्ता,रोहित जैन,संतोष साहू,नागेन्द्र सिंह,सुधा गुप्ता,प्रदीप गुप्ता सहित अन्य व्यापारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ,संतोष गुप्ता, राज कुमार राज,अमित सेठ,मनोज जैन भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष वन्दना गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अन्य व्यापारीगण,उपायुक्त व्यापार कर उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!