शिवम् सिंह
सरकार नजूल सम्पत्तियों के अधिग्रहण सम्बन्धी अध्यादेश को अविलम्ब वापस लें : व्यापारी नेता
बाँदा। जिला उद्योग व्यापार मण्डल,बाँदा के द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन पर पूरे उत्तरप्रदेश की सम्पत्तियों के अधिग्रहण करने सम्बन्धी प्रदेश की राज्यपाल के द्वारा 7 मार्च 2024 को एक अध्यादेश जारी किया गया था।इस अध्यादेश को लेकर पूरे प्रदेश में व्यापारी,उद्यमी व समाज के सभी वर्गों के लोंगो में चिन्ता व रोष व्याप्त है।इस अध्यादेश को वापस लेने एवं नजूल सम्पत्तियों के फ्री होल्ड को शुरू कियो जाने के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांग पत्र जिलाधिकारी बाँदा के माध्यम से संगठन के ज्ञापन में कहा गया कि पिछले 100 वर्षों से भी अधिक समय से लेकर पूरे प्रदेश में नजूल सम्पत्तियों का उपयोग समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा व्यावासायिक, औद्योगिक व रहाइस के उद्देश्य से किया जा रहा है।व्यापार मण्डल इस अध्यादेश का विरोध का करता है क्योंकि यह लोकहित में नही है। व्यापार मण्डल इस अध्यादेश को अविलम्ब वापस लेने एवं पूर्व की भांति नजूल की सम्पित्तयों को फ्री होल्ड करने कर योजना को पुनः शुरू किये जाने की मांग करता है।बांदा जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश संयुक्त महामंत्री चारु चन्द्र खरे,प्रदेश संगठन मंत्री विष्णू गुप्ता,राधेयाम मसुरहा,जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश सर्राफ,जिला महामंत्री कमलेश कुमार गुप्ता,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता कल्पना, संजय मिश्रा,नगर अध्यक्ष सन्तोष अनशनकारी, नगर महामंत्री संजीव सेठ,जिला पदाधिकारी,राकेश त्रिपाठी,राकेश राठौर,प्रेम गुप्ता,अनमोल जड़िया, सन्तराम सोनी,हरीशंकर सोनी,विनय विक्की,महेश प्रसाद गुप्ता,फरीद अहमद,वीरेन्द्र गुप्ता,राजा बाबू दुबे, शंकर बाबू गुप्ता,नवीन प्रकाश नीतू,रानू गुप्ता,शिवम सिंह आदि तमाम व्यापारी नेता उपस्थित रहे।


















Leave a Reply