योगा से भारत विश्वगुरू बनने की राह पर – अनामिका चौधरी निषाद
————————————-
आज 21 जून ’10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर अनामिका चौधरी निषाद प्रदेश मंत्री, भारतीय जनता पार्टी ,उत्तर प्रदेश एवं प्रभारी चंदौली ने प्रातः काल प्रयागराज के प्राचीन श्रीदशाश्वमेध घाट पर ‘घाट पर योग’ कार्यक्रम के अंतर्गत अपने पदाधिकारियों के साथ योगाभ्यास किया।
उन्होंने कहा कि आज़ संपूर्ण विश्व में भारत की पहचान योगा से बन रही है,योग को लोगों ने अपनी दिनचर्या में शामिल किया है और उनके जीवन पर पर भी असर दिखाई देना शुरू हुआ है।अनामिका चौधरी ने इस उपलब्धि के लिए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद दिया।
योगा करने वालों में मुख्य रूप से सर्वश्री डॉ अयोध्या प्रसाद पाण्डेय, डॉ सुनील वर्मा, नीलम शुक्ला, शिवा त्रिपाठी पूर्व पार्षद, दिलीप सेन, रामकुमार शर्मा, प्रदीप कुमार,सह नगर कार्यवाह, मेज़र सुनील निषाद, अरुण शुक्ला, अरूण निषाद,पवन कुमार, निखिल श्रीवास्तव, शारदा त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
Leave a Reply