Advertisement

महराजगंज, नव विवाहिता की हत्या के आरोप में पति समेत 4 को जेल

www.satyarath.com

महराजगंज नव विवाहिता की हत्या के आरोप में पति समेत 4 को जेल

www. satyarath.comमहराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र स्थित खुटहा बाजार में बीते रोज ग्राइंडर मशीन से नव विवाहिता की गला और हाथ काट कर ससुरालियों द्वारा हत्या कर दिया गया था।जिसके आरोपितों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दबोच लिया है।

हत्या के आरोपित पति अजय पासवान समेत सास,ननद एवं एक पड़ोस की महिला को बुधवार को ही पुलिस ने जेल भेज दिया है।

गांव गौरा दुबे थाना कोठीभार निवासिनी पूनम पासवान पुत्री विनोद पासवान की विवाह पनियरा थाना क्षेत्र स्थित खुटहा बाजार निवासी अजय पासवान पुत्र अमरजीत के साथ 7 मई 2023 को पूरे धूम धाम से हुई थी।

www. satyarath.com

आरोप मुताबिक मृतका पूनम पासवान के पति अजय पासवान पड़ोस की एक बहु को अपना दिल दे बैठा,और जैसे – जैसे समय बढ़ता गया दोनों का इश्क परवान चढ़ता गया,जिससे अजय पासवान अपनी विवाहिता पत्नी पूनम को ना पसंद करने लगा।

मायके वालों का आरोप है कि विवाह के एक महीने बाद से ही पति सहित ससुराल वाले बेटी पूनम पासवान को प्रताड़ित करने लगे।मायके वालों एवं मृतका पूनम की मां के मुताबिक सोमवार की रात ससुराल वालों ने पूनम के साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था।रात करीब 10:15 बजे पूनम वीडियो कॉल करके अपने परिजनों को पूरी घटना बताई।और उसने बार – बार जान मार डालने की बात कही।पूनम की मां के मुताबिक उसके काफी समझाने के बाद किसी तरह वह अपनी घर में गई।लेकिन मंगलवार की सुबह उसकी हत्या कर दी गई।

www. satyarath. com

मायके वालों के तहरीर के आधार पर पनियरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।थानाध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि नव विवाहिता पूनम की हत्या के जुर्म के आरोप में मृतका के पति अजय पासवान के अलावा पति की मां – बहन तथा पड़ोस की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

satyarath.comसत्यार्थ वेब न्यूज

शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

Mon.9670089541.

महराजगंज

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!