Advertisement

बाराबंकी : नगर पंचायत बेलहरा में प्रशासन का चला बुलडोजर।

www.satyarath.com

रिपोर्टर रंजीत कुमार

सत्यार्थ न्यूज़

संवाददाता बाराबंकी

दिनांक :- 20/06/2024

 

• नगर पंचायत बेलहरा में प्रशासन का चला बुलडोजर।

satyarath.com

satyarath.com

बाराबंकी नगर पंचायत बेलहरा में मेन रोड के किराने सरकारी भूमि पर किए गए वर्षो पुराने कब्जे पर आखिरकार प्रशासन का बुल्डोजर चला। और राजस्व टीम और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगर पंचायत की टीम लगाकर अतिक्रमण हटाया गया । जबकि कब्जा धारक ने इस का विरोध करते हुए मामला न्यायलय में विचाराधीन होनी की बात कही है।

satyarath.com

satyarath.com

मोहम्मद पुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत बेलहरा कार्यालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार कस्बे के मेन रोड के किनारे नगर पंचायत की भूमि गाटा संख्या 807 राजस्व अभिलेखों में आबादी के रूप में दर्ज हैं। जो कि नगर पंचायत की संपत्ति है। जिसपर शमीम बानो पत्नी अब्दुल वहाब और सूफिया पत्नी अब्दुल मन्नान निवासीगण भटवामऊ द्वारा लंबे समय काबिज हैं। कब्जा धारी को नगर पंचायत द्वारा नोटिस भेजने के बाद भी अतिक्रमण न हटाकर चेतावनी देने के बाद उसे समय हड़कंप मच गया ।जब भारी पुलिस बल के साथ राजस्व प्रशासन की टीम और जेसीबी मौके पर पहुंच गई। और कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। हालांकि कब्जाधारियों ने इसका विरोध जताया ।और मामला हाई कोर्ट लखनऊ में विचाराधीन होने की बात कही। देर शाम तक भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी लगाकर मौके पर दुकानों को हटाने की कार्रवाई की गई। इस मौके पर राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ नगर पंचायत की टीम भी मौजूद रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!