Advertisement

सुसनेर ,समूह महिलाओं ने खुद करके सीखा बारिश का जल रोकना

www. Satyarath.com

15.6.2024

सत्यार्थ न्यूज मनोज कुमार माली सुसनेर

समूह महिलाओं ने खुद करके सीखा बारिश का जल रोकना

www. Satyarath.comआगर-मालवा, 14 जून/ आगर-मालवा जिले के आजीविका भवन में आज रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के तहत रिचार्ज पिट तैयार की गई।

प्रदेश में जारी जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत समूह महिलाओं ने आजीविका भवन में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रिचार्ज पिट तैयार की। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर उपस्थित रही। समूह महिलाओं ने स्वयं रिचार्ज पीट तैयार कर व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया

इस दौरान आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना, प्रबंधक राहत शेख, ब्लाक प्रबन्धक यशवंत मेवाड़ा, तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करने वाली संस्था डीएससी के टीम लीडर रवि सिसोदिया उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में पानी को लेकर महिलाओं को जागरूक किया गया तथा वर्षा जल के रोकने के तरीके बताए गए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!