Advertisement

बीकानेर-पढ़े जिले व आस-पास की खबरें एक साथ एक क्लिक में

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

1.सरकारी अस्पताल में एएनएम की फांसी पर लटक कर आत्महत्या की,👉जिले के कोलायत थाना इलाके में में सरकारी अस्पताल की एएमएनएम फांसी के फंदे पर झूल गई। मामला कोलायत के गडिय़ाला हॉस्पिटल का है। जानकारी के मुताबिक मौके पर तनाव की स्थिति बनी है और पुलिस भी मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक सीएमओ को भेजा गया है वहीं सीएमएचओ भी लगातार अपडेट ले रहे हैं। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक गडिय़ाला में नियुक्त एएनएम की फंदे पर झूलने से मौत हो गई। मृतका का नाम सुलोचना बताया गया है। हालांकि मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन एक डॉक्टर पर परेशान करने के आरोप भी लग रहे हैं। मौके पर मृतका की परिजन पहुंचे और इस मामले में जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाने पर अड़े रहे।
2.अज्ञात चोरों ने ढाणी में घुसकर सोना चांदी सहित नगदी पार की👉नोखा देसलसर में झोपड़े में रखे चांदी के जेवरात सहित डेढ़ लाख रुपए नगदी चोरी होने का मामला सोमवार को थाने में दर्ज कराया गया। पुलिस के मुताबिक देसलसर निवासी बुधाराम पुत्र मोडाराम मेघवाल ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपने परिवार सहित खेत में ढ़ाणी बनाकर रहता है। करीब 10 दिन पहले उसने अपने लडक़ों की शादी के लिए अपने गांव का मकान बेचा था और उसके रुपए ढ़ाणी में लाकर रखे हुए थे। रविवार रात्रि वह परिवार के साथ झोपड़े के बाहर सो रहा था। रात्रि को चोर उसके झोपड़े में रखे हुए बक्से से डेढ़ लाख रुपए नगदी, दो चांदी की रखड़ी, एक चांदी का कड़ा सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना स्थल के पास एक व्यक्ति के पगमार्क मिले। रिपोर्ट में चोरी का खुलासा करने की मांग की गई है।
3.नेयवेली लिग्नाइट प्रोजेक्ट के परिसर में ट्रैक्टर ने श्रमिक को मारी टक्कर हुई मौत👉 बीकानेर के बरसिंहसर गांव में स्थित नेयवेली लिग्नाइट प्रोजेक्ट के परिसर में ट्रैक्टर की टक्कर से श्रमिक घायल हो गया। इलाज के दौरान पीबीएम हॉस्पिटल में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने देशनोक थाने में मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस के अनुसार नौ जून को तुलछाराम नेयवेली लिग्नाइट में काम कर रहा था। इस दौरान एक ड्राइवर ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए तुलछाराम को टक्कर मार दी। घायल तुलछाराम को तुरंत पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचाया गया। ट्रोमा सेंटर में इलाज शुरू हो गया। करीब चौबीस घंटे तक तुलछाराम ने मौत से संघर्ष किया लेकिन अंततः दम तोड़ दिया। इसके बाद तुलछाराम के परिजनों ने देशनोक थाने में ट्रेक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज करा दिया है। चालक का नाम रामलाल है।
4. लोन चुकाने के नाम पर ठगी, हड़प लिए वाहन और प्लाट👉बीकानेर। लोन चुकाने के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में परिवादी भाटों का बास निवासी सफी खान पुत्र लाखे खान पडिहार ने नया शहर थाने में मामला दर्ज कराया है। परिवादी का आरोप है कि गंगाशहर निवासी सांवरमल पुत्र शिवलाल ब्राह्मण और उसके बीच में 32 लाख रुपए में सौदा हुआ था, इसमें सांवरमल ने परिवादी से कहा था कि लोन जमा करवाने के बाद प्लाट व वाहन दोनों उसके नाम कर देगा, इस पर परिवादी ने अलग-अलग किस्तों में आरोपी को 32 लाख रुपए दे दिए। लोन भी आरोपी ने चुका दिया फिर भी प्लाट व वाहन परिवादी के नाम पर करने से टाल-मटोल करने लगा। आरोप है कि सात जून को वह प्लाट और वाहन परिवादी के नाम पर करने से मुकर गया और रुपए भी नहीं लौटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
5.अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ट्रैक्टर👉श्रीगंगानगर। वाई माइनर में एक ट्रैक्टर बेकाबू होकर जा गिरा। हादसा सोमवार शाम को करीब 7 बजे हुआ। हालांकि अच्छी बात यह रही कि चालक और साथ बैठे लोग सुरक्षित हैं। स्थानीय किसान राधेश्याम ने बताया कि कालियां गांव के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर माइनर के किनारे सड़क पर जा रहे थे। गति अधिक होने के कारण ट्रैक्टर चालक के नियंत्रण से बाहर होकर नहर में जा गिरा। इसे बाद में जेसीबी मशीन मंगवाकर बाहर निकाला गया। गनिमत रही कि नहर भी टूटने से बच गई।
6शराब के नशे में छत से गिरने से युवक मौत👉शराब के नशे में छत से गिरने के एक वर्षीय युवक मौत की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात करणी नगर गली नंबर एक मार्केट के पास किराए के मकान में रहने वाले वरुण निवासी ग्राम पोस्ट बिरौल घोघरडीहा जिला मधुबनी जो बीकानेर में नूरसर अवाडा सोलर प्लांट में काम करता था। कल देर रात डेढ़ बजे उठा और पैर स्लिप होने से वह पहली मंजिल से सिर के बल नीचे गिर गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई। आसपास मौजूद लोग उसको पीबीएम अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
7.शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, सोने-चांदी के आभूषण हड़पने का भी आरोप👉 चूरू जिले के दूधवाखारा थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता के साथ शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। सोमवार शाम विवाहिता की रिपोर्ट पर महिला थाना में युवक के खिलाफ रेप करने का मामला दर्ज किया गया है।मामले की जांच कर रहे महिला थानाधिकारी करतार सिंह ने बताया- दूधवाखारा थाना के एक गांव की 35 वर्षीय विवाहिता ने रिपोर्ट दी कि 17 साल पहले उसकी शादी गाजसर गांव के युवक से हुई थी। जिसके साथ उसकी मुकदमेबाजी चल रही है। इसके चलते वर्ष 2020 से वह अकेली रहती है। वर्ष 2022 में बूंटिया निवासी कैलाश मेघवाल उसके संपर्क में आया, जिसने विवाहिता को शादी करने का झांसा दिया और आई अस्पताल के पीछे किराये के घर में रखा। वहां कैलाश ने विवाहिता का देह शोषण करता रहा, जिसनें पति से तलाक करवाने के लिए चूरू कोर्ट में मामला दर्ज करवा दिया। इसके बाद कैलाश ने ओम कॉलोनी में किराये के घर में रखा। जहां यह कहता कि पति के साथ तलाक होते ही शादी कर लेगा। जहां विवाहिता के साथ लगातार रेप करता रहा। कैलाश उसको जयपुर भी लेकर गया। जहां मान सरोवर में भी किराये का मकान लेकर उसको रखा। इस दौरान कैलाश ने विवाहिता के झोने व चांदी के आभूषण अपने कब्जे में ले लिए विवाहिता के सोने व चांदी के आभूषण अपने कब्जे में ले लिए। नौ जून को कैलाश दूसरी शादी करने का झांसा देकर घर से निकल गया। तेरे साथ मुझे शादी नहीं करनी है। तेरे साथ शादी का झांसा देकर देह शोषण करना था। वह मैंने कर लिया। पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सोमवार शाम विवाहिता का डीबी अस्पताल में मेडिकल मुआयना भी करवाया है।
8.अस्पताल में मारपीट👉अस्पताल में डॉक्टर के साथ मारपीट करने और कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बज्जू सीएचसी में कार्यरत डॉ. शैलेन्द्रसिंह ने 15-20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना बज्जू सीएचसी में 09 जून की रात को करीब पौने दस बजे के करीब की है। प्रार्थी ने बताया कि उसकी ड्यूटी बज्जू सीएचसी में है। 9 जून को वह ड्यूटी पर था। इसी दौरान 15-20 अनजान लोग आए और उसके साथ गाली गलौच करने लगे। डॉ. ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की और मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
9.नशीले पदार्थो के खिलाफ कार्रवाई👉अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने युवक के पास से करीब दो किलो अफीम जब्त की है। यह कार्रवाई हनुमानगढ़ के टाउन पुलिस ने की है। पुलिस टीम रावतसर मेगा हाईवे रोड पर स्थित स्वामी विवेकानन्द कॉलेज के पास, रोही चक 14 केएसपी पुलिया पर पहुंची तो वहां एक युवक संदिग्धावस्था में घूमता नजर आया। शक के आधार पर पुलिस ने तलाशी ली तो युवक के कब्जे से एक किलो आठ सौ ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने मौके से महावीर पुत्र कृष्णलाल को गिरफ्तार कर हृष्ठक्कस् एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!