न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक दुखद खबर लखासर से सामने आई है। जहाँ एक युवक ने अपनी जीवनलीला फाँसी का फंदा लगाकर कर ली क्षेत्र में आये दिन आत्महत्या के मामले दिखाई देने लगे हैं जो समाज को एक भयावह स्थिति की ओर ले जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला क्षेत्र के गांव लखासर में हुआ जहाँ एक 20 वर्षीय युवक ने अपनी जीवनलीला फाँसी का फंदा लगाकर कर ली प्राप्त जानकारी के अनुसार लखासर निवासी चेतन पुत्र अमराराम ऊंट चराने के लिए खेत गया था। वहीं खेजड़ी के पेड़ पर फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर हेड कॉन्स्टेबल देवाराम और 112 टीम के पवन कुमार मौके पर पहुंचे और शव को उतरवाकर श्रीडूंगरगढ़ भेजा जा रहा।


















Leave a Reply