Advertisement

बीकानेर-नलकूप पर काश्त करने वाले युवक के साथ की मारपीट, काट खाया कान, स्त्री से लज्जा भंग व उठा ले जाने की धमकी दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाते हुए मोमासार निवासी नोरंगलाल जाट ने बताया की वह गांव के ही मुन्नीराम पुत्र हड़मानराम के नलकूप पर काश्त का कार्य करता है आरोपी इसी कारण में से जलन रखते है। प्राथी ने बताया की सोमवार सुबह 9 बजे नोरंगलाल अपने खेत से गांव आ रहा था। रास्ते में आरोपी मिले व उस पर लाठी से वार किया। वह बच गया तो आरोपी रामूराम ने उसका कान अपने दांतों से काट लिया। कान पर दांतो से काटने से कान का आधा हिस्सा कट कर पूरी तरह से अलग हो गया। नोरंगलाल दर्द से चिल्लाया तो बीच बचाव करने उसकी भाभी मौके पर पहुंची। तो आरोपियों ने उसके भी कपड़े फाड़ दिये व लज्जा भंग करते हुए उसके साथ भी मारपीट की। आरोपियों ने उसकी भाभी के गले मे पहने सोने के गहने भी छीन लिए व आइंदा मौका मिलते ही उठा ले जाने, जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व जांच एसआई रविंद्र सिंह कर रहे है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!