रिपोर्ट पठानकोट पंजाब: राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि प्रियंका गांधी हिमाचल से राज्यसभा के लिए अपना नामांकन भर सकती हैं। हिमाचल प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत प्राप्त हुई थी और मौजूदा समय राज्य में कांग्रेस सत्तारूढ़ दल है। हिमाचल के रास्ते प्रियंका गांधी आसानी से राज्यसभा में पहुंच सकती हैं। अभी तक प्रियंका गांधी कभी भी लोकसभा चुनाव नही लड़ी हैं और न ही कभी राज्यसभा सांसद बनीं हैं। इसके अलावा सूत्रों के माध्यम से बीच-बीच में यह खबर भी आती रहती है कि प्रियंका अपनी माता सोनिया गांधी की रायबरेली सीट से भी लोकसभा चुनाव 2024 लड़ सकती हैं। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जो कांग्रेस ने शानदार जीत प्राप्त की थी उसमें प्रियंका गांधी की अहम भूमिका मानी जाती है। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस की और से कमान संभाली थी।