Advertisement

झांसी : बर्थडे पार्टी में पत्नी और बच्चे के साथ ससुराल आया था युवक, तीनों की लटकी मिली लाश।

www.satyarath.com

 झांसी उत्तर प्रदेश से रिपोर्टर “अंकित तिवारी” की रिपोर्ट

• बर्थडे पार्टी में पत्नी और बच्चे के साथ ससुराल आया था युवक, तीनों की लटकी मिली लाश। satyarath.com

झांसी: जन्मदिन समारोह में शामिल होने आए युवक ने ससुराल की किचन में फांसी के फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। किचन के बगल वाले कमरे में उसकी पत्नी व मासूम बच्चे का शव भी फांसी के फंदे पर मिला आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पत्नी व बेटे की हत्या कर उनके शव को फांसी पर लटका और फिर खुद भी खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह है पूरा मामला :- कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पठौरिया मोहल्ला निवासी नीलेश (40) की शादी लगभग 10 साल पहले प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित नैनागढ़ में रहने वाले टेंट हाउस के संचालक मोनू की बहन प्रियंका (35) के साथ हुई थी। नीलेश टैक्सी चलाता था। पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता था।शादी के लगभग 5 साल बाद उनके यहां हिमांशु (5) का जन्म हुआ। बेटे के जन्म के बाद कुछ समय तो ठीक चला, मगर बाद में फिर पति-पत्नी में झगड़े होने लगे। बताया जाता है कि इसकी शिकायत प्रियंका ने कई बार अपने मायके वालों से की थी।

29 मई को प्रियंका के भाई मोनू के लड़के प्रिंस की पहली सालगिरह थी। इसमें शामिल होने के लिए नीलेश, प्रियंका व हिमांशु भी 28 मई को नैनागढ़ पहुंच गए थे। मायके वालों के अनुसार जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद दोनों में वहां पर भी विवाद हुआ, लेकिन रिश्तेदारों के समझाने पर वह मान गए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!