Advertisement

अयोध्या-थाना राम जन्मभूमि में महिला पत्रकार व पत्रकार साथी की पुलिस ने की पिटाई

http://satyarath.com/

संतोष कुमार पांडे
सत्यार्थ न्यूज़ अयोध्या

थाना राम जन्मभूमि में महिला पत्रकार व पत्रकार साथी की पुलिस ने की पिटाई

अयोध्या: खबर अयोध्या से जहां एक मामले में जानकारी लेने थाना राम जन्मभूमि पहुंचे दो पत्रकारों को जमकर पीटा गया! आरोप यह है कि पत्रकारों में एक महिला पत्रकार को थाने के प्रभारी देवेंद्र पांडे व आरक्षी अशोक यादव ने चैंबर में बंद करके पिटा! पीड़ित पत्रकार ज्योति जयसवाल ने अपनी लिखित शिकायत में बताया है कि एक मामले की जानकारी के लिए जब वह थाना राम जन्मभूमि पहुंचकर थाना प्रभारी से सवाल करना चाहा तो वह भड़क गए! उन्होंने महिला पत्रकार को भद्दी भद्दी गलियां देने लगे हाथ एठ कर मोबाइल फोन छीन लिया! और धक्के देकर गिरा दिया! इसके बाद मौके पर पहुंचे आरक्षी अशोक यादव ने देवेंद्र पांडे के इशारे पर महिला पत्रकार के पैन्ट में रखे दूसरे मोबाइल को भी निकाल लिया! इस दौरान अशोक यादव ने महिला पत्रकार का शर्ट पड़कर खींच कर उसे उठाया जिससे शर्ट की बटन भी टूट गई! इस दौरान थाने में मौजूद बीच बराव करने वाले पत्रकार अंशुमान को भी पीटा गया! महिला पत्रकार ने अपनी लिखित शिकायत में आगे बताया कि जब बार-बार शर्ट पड़कर खींचने पर विरोध किया तो थाना अध्यक्ष देवेंद्र पांडे ने वीडियो बनाना शुरू किया और कहा मैं तुम्हारी फोटो वीडियो वायरल कर दूंगा इतना कहने के बाद फिर से साथी पत्रकार और महिला पत्रकार को चैंबर में मौजूद थानेदार और आरक्षी मिलकर पीटने लगे मौका पाकर जब वह थाने से निकाल कर टेढ़ी बाजार चौराहे पर पहुंची तब भी अशोक यादव ने दौड़कर बीच चौराहे से शर्ट पड़कर थाने पर लेकर आए! दोनों पत्रकारों ने अपना मेडिकल भी कराया है उपरोक्त मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या अध्यक्ष महिला आयोग मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को शिकायती पत्र भेज दिया गया है

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!