Advertisement

सोनभद्र – जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा लोकसभा चुनाव-2024 को सकुशल व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराए जाने हेतु चुनाव ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस फोर्स की ब्रीफिंग की गयी-

 

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा लोकसभा चुनाव-2024 को सकुशल व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराए जाने हेतु चुनाव ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस फोर्स की ब्रीफिंग की गयी-

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

आज दिनांक 30.05.2024 को लोकसभा समान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत दिनांक-01.06.2024 को जनपद सोनभद्र में होने वाले मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल व शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने हेतु रिजर्व पुलिस लाइन, चुर्क, सोनभद्र में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सोनभद्र श्री चन्द्र विजय सिंह व पुलिस पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह व पुलिस आब्जर्वर महोदय द्वारा संयुक्त रूप से चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस जवानों को ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग के दौरान सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित अधिकारों/कर्तव्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही अपने ड्यूटी स्थान पर सतर्कता बरतते हुए कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें ताकि मतदान को निष्पक्षता एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जा सके । गर्मी का मौसम है, सभी अपने-अपने स्वास्थ्य का ध्यान भी रखे तथा अपने साथ दैनिक उपयोग में लायी जाने वाली सामग्री को अपने पास अवश्य रखें । यह भी निर्देश दिये गये कि अपने डयूटी पॉइन्ट पर सतर्क रहें और मतदान स्थल के आस-पास किसी भी प्रकार की अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने पाये एवं किसी भी बाहरी व्यक्ति से किसी प्रकार की सुविधा न लें, न ही किसी भी प्रकार के प्रलोभन में पड़े तथा मतदान स्थलों पर किसी प्रकार की अव्यवस्था या मतभेद होने पर इसकी सूचना तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों को दें। इसी क्रम में निर्देशित किया गया कि चुनाव डयूटी एक अतिमहत्वपूर्ण ड्यूटी है इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये तथा सभी पुलिस बल की गरिमा बनाये रखते हुए पूर्ण सतर्कता बरतते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे । आचार संहिता के उल्लघंन से सम्बन्धित किसी भी अनैतिक कार्य जैसे-चुनावी जनसभा रोड शो/रैली या किसी प्रत्याशी द्वारा स्थानीय लोगों को पैसों/अवैध शराब का वितरण तथा भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरूद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!