Advertisement

बांदा – श्री हरि कथा के शुभारंभ के पहले कस्बे में निकाल गई भव्य शोभायात्रा

http://satyarath.com/

न्यूज़ रिपोर्टर का नाम – शिवम सिंह

स्थान – बांदा

 

श्री हरि कथा के शुभारंभ के पहले कस्बे में निकाल गई भव्य शोभायात्रा

 

बांदा। बबेरू कस्बे के मां मढ़ी दाई मंदिर में श्री आशुतोष महाराज जी संस्थापक एवं संचालक के प्रेरणा से दिव्य ज्योति जागृति संस्थान प्रयागराज के द्वारा चार दिवसीय श्री हरि कथा का शुभारंभ बबेरू कस्बे के मां मढ़ी दाई मंदिर पर प्रारंभ किया जाना है। जिसमें श्री हरि कथा के शुभारंभ के पहले कस्बे के प्रमुख मार्ग कमासिन रोड मुख्य चौराहा औगासी रोड, सुंदर कुंआ ,पुरानी तहसील रोड, से हो भव्य शोभा यात्रा कस्बे पर निकाली गई है जिसमें कस्बे में जगह-जगह भक्तों के द्वारा शोभायात्रा पर पुष्पों से वर्षा करते हुए भक्त जनों को प्रसाद वितरण किया गया है। शोभा यात्रा की अगुवाई स्वामी विश्व नाथ नंद जी, कोऑर्डिनेटर प्रयागराज मंडल स्वामी हरी प्रकाशानंद जी कथा वाचक काशी स्वामी श्री दिवेश्वरा नंद जो तथा राष्ट्रबंधु जी प्रतिनिधि के द्वारा किया गया वहीं कथा वाचक के द्वारा बताया गया की श्री हरि कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों के अंदर भक्ति भाव जागृति हो तथा जन कल्याण हेतु धर्म को आगे बढ़ाया जाए ,वही शोभा यात्रा के समापन के बाद शाम में 4रू00 बजे से संगीत में श्री हरि कथा का आयोजन की शुरुआत की गई। इस मौके पर मुख्य रूप से रामहित पटेल, विशोषर पांडे, विजयपाल सिंह, प्रकाश नारायण चतुर्वेदी, राम स्वयंवर पांडे, रवींद्र शुक्ला ,सुरेश द्विवेदी ,कुलदीप सिंह ,,शिव शंकर सोनी, मुन्ना सिंह जय करण श्रीवास ,राजू मिश्रा, शिव शंकर गुप्ता ,रंजीत गुप्ता ,रामकृपाल मौर्य शक्ति शरण यादव ,हिमांशु राजेश, दीपक सिंह ,प्रेम गीत प्रसाद तथा सैकड़ो भक्तजन माताएं बहने सहित सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस वैन मौजूद रहा।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!