Advertisement

कानपुर देहात : आसमान से बरसती आग की तपिश के चलते मार्केट व सड़कें हुई सूनी,चिलचिलाती गर्मी से रोजगार पर पड़ा बुरा असर – ब्यूटीशियन सिमरन सचान

www.satyarath.com

न्यूज रिपोर्टर विमल गुप्ता

29/05/2024

जनपद कानपुर देहात

पुखरायां

 

• आसमान से बरसती आग की तपिश के चलते मार्केट व सड़कें हुई सूनी,चिलचिलाती गर्मी से रोजगार पर पड़ा बुरा असर – ब्यूटीशियन सिमरन सचान

satyarath.comकानपुर देहात पुखरायां। भगवान सूर्य देव का कहर उत्तर प्रदेश के जिले कानपुर देहात में व अन्य जिलों में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सूरज अपने तेवर व तपिश से लगातार लोगों का हाल बेहाल करता दिख रहा है ।आसमान से बरस रही है आग।बच्चे महिला पुरुष बुजुर्ग सभी इस चिलचिलती धूप से हो रहे हैं परेशान। आसमान से बरसती आग की तपन से पशु पक्षी छटपटा रहे हैं बेजुबान पशु पक्षी नजर नहीं आ रहे हैं । सड़कें खाली पड़ी हुई है सड़कों पर पसरा है सन्नाटा । जो सड़के लोगों के आवागमन से गुलजार रहती थी वह आज सूनी पड़ी है ।आसमानी आग कानपुर देहात की धरती पर अपना कहर बेरहम होकर बरपा रही है। सूत्रों की माने तो तापमान 47 सेंटीग्रेड पारकर चुका है। तापमान में अभी और बढ़ोतरी होने की उम्मीदें हैं। जिसको देखते हुए कानपुर जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है ।मौसम विभाग की माने तो अभी तापमान बढ़ने के व और अधिक लू चलने के संकेत मिल रहे हैं । जानकारी के अनुसार भीषण गर्मी से 9 मौतें हो चुकी है। वहीं लोगों के व्यापार पर भी असर दिखाई दे रहा है। पुखरायां से सिमरन ब्यूटी पार्लर की आंनर सिमरन सचान ने बताया कि ब्यूटी पार्लर में जो कस्टमर दोपहर में आती थीं वह नहीं आ रही हैं। जिससे व्यापार पर बहुत ही बुरा असर पड़ रहा है । वहीं मोहिनी गुप्ता ने कहा कि बहुत ही जरूरी काम होने पर ही लोग अपने घरों से निकल रहे हैं । भीषण गर्मी में बच्चों का बहुत ज्यादा ध्यान रखा जाए समय-समय पर उनको पानी व अन्य तरल पदार्थों का सेवन कराते रहें। ककड़ी खीरा तरबूज आदि फल व जूस का सेवन खुद व अपने बच्चों को लगातार करायें ताकि इस चिल्लाती गर्मी से कुछ राहत मिल सके। मौसम अभी कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा तो सतर्कता बनाए रखें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!