Advertisement

कानपुर : जिला सूचना अधिकारी नरेन्द्र मोहन व अपर जिला सूचना अधिकारी रिषि विक्रामादित्य ने राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के प्रथम स्थापना दिवस पर काटा केक ।

रिपोर्टर “विमल गुप्ता”

दिनांक 28/05/2024 जनपद कानपुर देहात माती की रिपोर्ट 

 

• जिला सूचना अधिकारी नरेन्द्र मोहन व अपर जिला सूचना अधिकारी रिषि विक्रामादित्य ने राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के प्रथम स्थापना दिवस पर काटा केक ।

satyarath.com

कानपुर देहात। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का प्रथम स्थापना दिवस राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा के आवाहन पर प्रदेश की समस्त जनपदों में मनाया गया। जनपद कानपुर देहात के सदर कस्बा अकबरपुर में संचालित डा. भूपति सिंह किड्स एजुकेशन सेंटर में प्रबंधक समाजसेवी अभय यादव के तत्वाधान स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुंचे जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र मोहन व अपर जिला सूचना अधिकारी रिषि विक्रमादित्य ने सर्वप्रथम गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया इसके उपरांत स्वागत का दौर शुरू हुआ।

satyarath.com

satyarath.com

कार्यक्रम का सफल संचालन संगठन के जिला अध्यक्ष अनूप कुमार गौड़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र मोहन द्वारा कहा गया कि निश्चित ही आज पत्रकारों के लिए स्वयं की समस्याओं को लेकर प्रदेश स्तर पर काम करने वाले संगठन की आवश्यकता है जो कि प्रत्येक पहलुओं पर निडर होकर अपने भाइयों के सम्मान के लिए अधिकारियों के सामने खड़ा हो सके। इस दौरान सभी पदाधिकारी ने अपने-अपने विचार भी रखें।

satyarath.com

वही विद्यालय के प्रबंधक अभय यादव द्वारा सामूहिक रूप से काटकर प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया और सभी का आभार व्यक्त किया गया। वही कलम के सिपाहीयों को श्री यादव द्वारा कलम भेदकर सभी का सम्मान किया गया। इस दौरान संगठन के जिला संरक्षक पीयूष दीक्षित, जिला अध्यक्ष अनूप गौड़, जिला प्रभारी जगमोहन प्रजापत, जिला उपाध्यक्ष संजय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अर्पित कुमार, जिला महामंत्री शिव शंकर, जिला महासचिव धीरेंद्र यादव, रोहित शुक्ला, विमल किशोर गुप्ता, सुनील कुशवाहा लखन लाल पांडेय, उमाकांत कश्यप, राजेश गौतम सहित् सभी लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!