रिपोर्टर,, मुनीन्द्र पान्डेय
स्थान,,,बांदा
मो,9450230661
पूर्व प्रस्तावित जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत 48 लोकसभा क्षेत्र बांदा चित्रकूट के बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मयंक द्बिवेदी का जनसंपर्क अभियान प्रात: 10 बजे अतर्रा स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय से प्रारम्भ होकर प्रात: 10.30 बजे बदौसा पहुंचा जहां पूर्व से प्रतीक्षा कर रहे

श्री मुरारी लाल गुप्ता, अनीश अंसारी, कपिल सिंह, रवि यादव, सुनील पांडेय इत्यादि सर्वसमाज के सैकडों चाहने वालों क्षेत्रवासियों ने प्रत्याशी मयंक द्बिवेदी का गर्मजोशी से स्वागत एवं माल्यार्पण किया। भारी संख्या में समर्थकों के साथ बसपा प्रत्याशी मयंक द्बिवेदी ने पूरे कस्बे में पैदल जनसंपर्क कर आशीर्वाद मांगा।तदुपरांत काफिला ग्राम उसरा पुरवा, बघेलाबारी, ऊधौ पुरवा, कोलउहा, फतेहगंज, गोरेमऊ कला, सिधौंरा, सभा, चतुरहनपुरवा होते हुए कालींजर पहुंचा जहां बसपा प्रत्याशी ने बडी जनसभा को संबोधित किया। तदुपरांत काफिला मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र मुसौनी पहुंचा जहान अल्पसंख्यक समाज ने मयंक द्बिवेदी का भव्य स्वागत किया और पूर्ण समर्थन का वादा किया। अंत में ग्राम सौता में जनसंपर्क करने के उपरांत समापन हुआ। प्रत्याशी मयंक द्बिवेदी ने क्षेत्रवासियों को संबोधित कर आगामी 20 मई को चुनाव चिन्ह हाथी पर बटन दबाकर विजयी बनाने की अपील की, उपस्थित जन समुदाय ने हांथ उठाकर समर्थन का भरोसा दिया। आज के इस मैराथन जनसंपर्क अभियान में कुल 14 कार्यक्रमों को कवर करते हुए हजारों लोगों से संपर्क किया गया। सर्वसमाज की माताओं, बहनों, बुजुर्गों और युवाओं से मिल रहे अपार जनसमर्थन के लिए मयंक द्बिवेदी ने जगह जगह उपस्थित जन समुदाय का आभार व्यक्त किया और वादा किया कि इस बार यदि आपने सांसद चुन कर सेवा का अवसर दिया तो चित्रकूट बांदा जनपद के विकास एवं कृषि, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ पर विशेष रूप से ध्यान देते हुए संसदीय क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव कार्य करूंगा।
Regards
Daily Reporting Officer
(BSP Condidate Mayank Dwivedi 48 Lok Sabha Constituency
Banda Chitrakoot














Leave a Reply