Advertisement

बीकानेर- रात को नींद में छत से गिरने से युवक की मौत –

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्री डूंगरगढ़
भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए अपने खेत छत पर सोने गए 24 वर्षीय युवक की नींद में ही छत से गिरने से मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में मंगलवार रात को हुआ। जहां गांव बिग्गाबास रामसरा निवासी 24 वर्षीय युवक दामोदर जाखड़ अपने ननीहाल आया हुआ था। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को दामोदर अपने मामा के बेटे भाई के साथ खेत में बने घर की छत पर सोने गया था। छत की दिवार छोटी होने के कारण वह नींद में ही रात को करीब 1.30 बजे छत से गिर गया। परिजन उसे श्रीडूंगरगढ़ लेकर आए जहां से मृत घोषित कर दिया गया। श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय में मृतक के शव का पोस्टर्माटम किया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!