न्यूज़ रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्री डूंगरगढ़
1.24 वर्षीय युवक ने किया सुसाइड-
शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक चौतीना कुआं निवासी गौत सिंह (24) पुत्र स्वतंत्र सिंह है। जिसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
2.रात को ठेके के पास तीन जनो की शराब के नशे में की मारपीट, नकदी छीनी-
मारपीट कर रुपए छीनने का मामला सदर पुलिस
थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार यह मामला
राजपूतों का बास हिम्तासर निवासी नरेन्द्र सिंह ने एक
नामजद सहित दो-तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
कराया है। घटना पांच मई की रात एक से दो बजे के बीच की है। परिवादी ने बतायाप कि रात को एक व दो बजे के बीच मेरे ठेके के आगे आया तो काले रंग की स्कोर्पियो गाड़ी खड़ी थी। गाड़ी के पास एक लड़की व दो लड़के खड़े थे जो शराब के नशे में थे। जिन्होंने उसके साथ मारपीट की व 35840 रुपए छीनकर ले गये। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर विवेक व दो-तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं
3.खेत की सींव में आग लगाने का आरोप, छान में बंधी दो पशु जिंदा जले पांच झुलसे-
खेत की सींव में आग लगाने का मामला जसरासर पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। इस आग से पशुओं की छांद जल गई जिसमें बंधी दो गायें जिंदा जल गई और पांच गायें झुलस गई। इस संबंध में साधासर निवासी मुनीराम ने रेखाराम व किशनाराम के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसके खेत की सींव में आग लगा दी। जिससे आग फेल गई व पशुओं की छान आग की चपेट में आ गई। छान में बंधी दो गायें जलकर मर गई तथा पांच गायें झुलस गई। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। जिसकी जांच एएसआई भागीरथराम कर रहे हैं।
4.घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, चार नामजद-
घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में लूणकरणसर थाने में प्रार्थिया ने सीमा, राकेश ढोली, मैना देवी, प्रवीण विश्नोई व 5-7 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 5 मई की दोपहर को हंसेरा की है। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर उसकी ढ़ाणी में प्रवेश किया। जिसके बाद आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए उसके साथ व उसके परिवार के साथ जानलेवा हमला किया। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
5.बंदूक की नोक पर 24 वर्षीय युवती के अपहरण का प्रयास-
अनूपगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 20 एपीडी की एक महिला ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और अपहरण करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। अनूपगढ़ पुलिस थाने के एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि 20 एपीडी की 24 वर्षीय महिला ने बताया कि 18 एपीडी निवासी चमकौर सिंह पुत्र जगरूप सिंह उसका परिचित है। आरोपी पिछले दो महीने से उसे तंग और परेशान करता है। 4 मई की शाम करीब 4 बजे आरोपी ने उसे फोन कर उसके अपहरण की धमकी दी और धमकी देने के बाद वह उसके घर के सामने बार-बार चक्कर निकालने लग गया।
6.पिकअप से टक्कर मारी कैंपर गाड़ी से उतरे लोगों ने
मारपीट कर रुपए छीने-
मारपीट कर रुपए छीनने का मामला नाल पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। यह मामला 25 जेएमडी कावनी निवासी ओम सिंह उर्फ बाबु सिंह ने एक दर्ज दर्जन लोगों के खिलाफ दर्ज कराया है। घटना पांच मई को कांवनी की है। परिवादी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह अपने काका लक्ष्मण सिंह व उनके बच्चों को लेकर कैंपर से मंदिर से आ रहा था। इस दौरान आरोपियों ने पिकअप से उसकी कैंपर गाड़ी को टक्कर मारी व दूसरी कैंपर से आरोपियों ने उतर कर उसके साथ मारपीट की व रुपए छीनकर ले गये। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित जीतूसिंह, छैलूसिंह, भवानी सिंह, जीतूसिंह, सोहन सिंह, जीतु सिंह, अजय सिंह, छैलुसिंह, कानसिंह, महेन्द्र सिंह, शिवराज सिंह व मनोहर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया। जिसकी जांच एएसआई सुभाषचंद कर रहे हैं।
7.जान से मारने की नीयत से कैंची से किये वार-
जान से मारने की नीयत से कैंची से वार करने का मामला छत्तरगढ़ पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। यह मामला वार्ड नंबर आठ पुलिस थाना छत्तरगढ़ निवासी नत्थुराम पुत्र पीरदान ने वार्ड नंबर आठ खटीकों का बास छत्तरगढ़ निवासी लक्ष्मीनारायण के खिलाफ दर्ज कराया है। परिवादी ने घटना पांच मई को छत्तरगढ़ बस स्टैंड की बताई है। परिवादी का आरोप है कि लक्ष्मीनारायण ने उसे जान से मारने की नीयत से उस पर कैंची से वार किए। जिससे उसे चोटें लगी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी!
8.किराए को लेकर मेडिकल स्टूडेंट और मकान मालिक आपस में भिड़े-
किराए पर रह रहे मेडिकल कॉलेज के एक छात्र के साथ देर रात मारपीट का मामला सामने आया है। घायल छात्र को पीबीएम ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया है। मिली जानकारी के अनुसार सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र लूणकरणसर निवासी रोहन मेघवाल पवनपुरी में बीकानेर नर्सिंग होम के पीछे वीर सावरकर पार्क के पास किराए के मकान में रहता था। मकान मालिक ने उससे मकान खाली करवा लिया था। रविवार को वह वापस मकान पर गया, जहां अग्रिम किराए की बात को लेकर मकान मालिक और छात्र आपस में भिड़ गए। छात्र का आरोप है कि मकान मालिक ने उसके साथ मारपीट की। साथी छात्र के साथ हुई मारपीट की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में मेडिकल छात्र ट्रोमा सेंटर में जुट गए। सूचना मिलने पर मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. गुंजन सोनी भी ट्रोमा सेंटर पहुंचे। छात्र का मेडिकल कराया गया है।
9.कलयुगः ससुराल पक्ष ने अपनी ही पुत्रवधू का देहशोषण करवाने का मामला आया सामने
ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा अपनी ही पुत्रवधू का देशशोषण करवाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीडिता ने बताया कि नशीला पदार्थ चाय में पिलाकर उसके गैरों के साथ कई बार अनैतिक संबंध बनाए गए। यह सिलसिला पिछले कई सालों से चल रहा है। मामला चूरू के सांडवा थाना क्षेत्र का है। किसी तरह ससुराल पक्ष के चंगुल से भाग कर निकली पीडिता ने पुलिस को चौकाने वाले बयान दिए हैं। ये है पूरा मामला-
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सांडवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बीदासर तहसील की रहने वाली विवाहिता ने अपनी शिकायत में बताया कि पति चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे जबरन पिलाता था। बेहोशी की हालत में वह अज्ञात लोगों से शारीरिक संबंध बनवाता था। पीडिता ने आगे बताया कि विरोध करने पर पति उसके साथ मारपीट करता था। महिला ने पति, ससुर, देवरों और 8 अन्य लोगों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। भाई को मारने की धमकीपुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रिता वर्तमान में सीकर में है जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला के तीन बच्चे हैं जो उसके भाई के साथ रहते हैं। महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी है। उसे डर है कि कहीं आरोपी उसके भाई और बच्चों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा दें। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
10.बस-स्कॉर्पियो की भिड़ंत, चार की मौत, 24 से ज्यादा लोग हुए घायल-
राजस्थान के झुंझुनूं के सिंघाना में स्कॉर्पियो और मिनी बस की जबर्दस्त भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई और 24 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसा थली गांव के पास सोमवार सुबह 10.30 बजे हुआ। मिनी बस सवारियों से खचाखच भरी हुई थी। निजी मिनी बस सवारी भरकर सिंघाना से बुहाना जा रही थी। जब वह थली के पास पहुंची तो सामने से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी से भिड़ गई।
हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। ब्लैक स्कॉर्पियो पूरी तरह से पिचक गई। बस से शीशे टूट गए और ड्राइवर फ्रंड मिरर तोड़ते हुए डैशबोर्ड पर लटक गया। घायल हुए लोग सड़क पर उछल कर गिरे। सड़क पर दूर तक कांच के टुड़े और गाडिय़ों के टूटे हिस्से बिखर गए। घायलों को लोडिंग वाहनों और एंबुलेस से सिंघाना हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
11.बीएसएफ ने गश्त करते की दो बड़ी कार्रवाई-
बीएसएफ ने गश्त करते हुए बीती रात दो बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। बाइक पर भाग रहे एक युवक को पकड़ा गया, जिसके पास करीब डेढ़ सौ ग्राम डोडा पोस्त था। इसके अलावा अवैध रूप से पेड़ काटने वाले कुछ युवकों को भी हिरासत में लिया है। सौ क्विंटल लकड़ी जब्त की गई है। बीएसएफ 114 वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट अजयवीर सिंह ने बताया कि एक टीम ने 41 केवाईडी के पास गश्त के दौरान बाइक पर जा रहे भैराराम को रोकना चाहा तो वो निकल गया। इस पर पीछा करके उसे पकड़ा गया।तलाशी लेने पर उसके पास से डेढ़ सौ ग्राम डोडा पोस्त की एक थैली बरामद हुई। अब इसे खाजूवाला पुलिस के हवाले किया जाएगा। जहां से उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।
वहीं, सीमावर्ती खाजूवाला क्षेत्र में नहर व माइनरों के
किनारे से हरे पेडों की अंधाधुंध कटाई कर वन माफियाओं द्वारा शनिवार देर रात्रि फैक्ट्रियों व आरा
मशीनों पर परिवहन किया जा रहा है। 114वीं वाहिनी
सीमा सुरक्षा बल व बेरियांवाली वन विभाग की गश्ती
टीम ने लकडिय़ों से भरे एक ट्रैक्टर रेहड़े व 2 पिकअप
गाडिय़ों को पकड़ा हैं। बेरियांवाली रेंजर भेरवेंद्र सिंह के
अनुसार एक ट्रैक्टर रेहड़ा व 2 पिकअप गाडिय़ों के साथ कुल 3 वाहनों को पकड़ा हैं, जिसमें से 100 क्विंटल लकडिय़ां जब्त की गई हैं। इन लोगों के पास पेड़ों की कटाई व परिवहन को लेकर किसी प्रकार से कोई कागजात नहीं थे। वहीं बीएसएफ ने ट्रैक्टर रेहड़ा 21 केजेडी से व वन विभाग ने एक पिकअप गाड़ी 18 केजेडी व दूसरी पिकअप गाड़ी सीओ कार्यालय के सामने रावला रोड़ खाजूवाला से पकड़कर जब्त की हैं और वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
बीकानेर-पढ़े जिले व आस -पास की खबरे एक साथ एक क्लिक में


















Leave a Reply