रिपोर्टर – शिवम सिंह
किसान के खेत में बनाए गये रास्ते को फावड़ा चलाकर गड्डे युक्त किया किसान नेताओं ने
पैलानी।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने पैलानी तहसील क्षेत्र के चंद्रवाल नदी के किनारे अमारा गांव के पास गाटा संख्या 264 रामखेलावन शुक्ला के खेत में पंचायत हुई तथा खेत में बनाए गए डायवर्सन रोड को खोद कर बन्द करवाया।पंचायत में पीड़ित किसान रामखेलावन शुक्ला ने बताया कि आरईएस विभाग बांदा के द्वारा सड़क मरम्मतीकरण के दौरान बिना अनुमति व एग्रीमेंट के उसके खेत में बोल्डर गिट्टी डालकर डायवर्सन रोड़ बना दिया गया।जिसकी शिकायत भी उसने उपजिलाधिकारी सहित उच्च अधिकारियों से किया लेकिन उसकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।पंचायत के बाद भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारीयों तथा कार्यकर्ताओं ने फावड़ा चलाकर व बुलडोजर चलाकर रास्ते में बड़े बड़े गड्डे किया जिससे की अब कोई भी वाहन ना निकल सके। किसान नेताओं के द्वारा रास्ते में गड्डे करने पर आर ई एस विभाग के द्वारा मुख्य रास्ते को खोला गया तथा आश्वासन दिया गया की अब दुबारा से कभी भी किसान के खेत से रास्ता नहीं बनाया जायेगा।पंचायत की अध्यक्षता कानपुर जोनल अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी तथा संचालन जिला महासचिव महोबा ईश्वरी प्रसाद त्रिपाठी ने किया।इस मौके पर मंडल महासचिव हरिहर दिक्षित,जिलाध्यक्ष बांदा अवधेश पटेल,जिलाध्यक्ष महोबा रामखेलावन शुक्ला,महेंद्र मिश्रा,सत्य राज सिंह,रामदास साहू,रागनी लखेरा,किरन तिवारी,बिट्टा,रोशनी गुप्ता,मिथलेश सिंह,रजनी राठौर आदि सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।














Leave a Reply